बी ए - एम ए >> फास्टर नोट्स-2018 बी. ए. प्रथम वर्ष शिक्षाशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र फास्टर नोट्स-2018 बी. ए. प्रथम वर्ष शिक्षाशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्रयूनिवर्सिटी फास्टर नोट्स
|
|
बी. ए. प्रथम वर्ष (सेमेस्टर-1) शिक्षाशास्त्र के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-प्रश्नोत्तर
प्रश्न- अध्यापक शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार हेतु राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के कार्यों का विवेचन कीजिए।
उत्तर-
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986) में यह प्रावधान था कि राष्ट्रीय शिक्षक-शिक्षा परिषद को शिक्षक-शिक्षा संस्थाओं को प्रत्यापित करने तथा पाठ्यचर्या व पद्धतियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए यथोचित एवं अनिवार्य संसाधन तथा क्षमता उपलब्ध कराई जाएगी। इसे दृष्टिगत रखते हुए शिक्षक-शिक्षा प्रणाली के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षक-शिक्षा परिषद को सक्षम करने हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए 1986 में तैयार की गई कार्ययोजना में इसे संवैधानिक दर्जा प्रदान करना प्रस्तावित किया गया था। वस्तुतः राष्ट्रीय शिक्षक-शिक्षा परिषद नामक संस्था का प्रादुर्भाव हुआ।
उद्देश्य-
केन्द्रीय सरकार ने निम्नलिखित उद्देश्य की पूर्ति हेतु राष्ट्रीय शिक्षक-शिक्षा परिषद का गठन किया -
1. सम्पूर्ण राष्ट्र में शिक्षक-शिक्षा के नियोजित तथा समन्वित विकास को सुनिश्चित करने के लिए।
2. शिक्षक - शिक्षा प्रणाली के मानकों व गुणवत्ता के निर्धारण व उनकी समुचित देखभाल करने के लिए।
3. शिक्षक-शिक्षा से सम्बन्धित अन्य समस्याओं पर विचार करने के लिए।
भारतीय संसद द्वारा पारित राष्ट्रीय शिक्षक-शिक्षा परिषद अधिनियम 1993 को राष्ट्रपति महोदय ने अपनी स्वीकृति 29 दिसम्बर 1993 को प्रदान कर इसे संवैधानिक दर्जा प्रदान किया। राष्ट्रीय शिक्षक-शिक्षा परिषद का कार्य क्षेत्र व्यक्तियों को पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्तरों पर स्कूलों के अध्यापन कार्य करने के योग्य बनाने वाली शिक्षा, अनुसंधान व प्रशिक्षण के पाठ्यक्रमों से है। इसमें अनौपचारिक शिक्षा, अंशकालीन शिक्षा, प्रौढशिक्षा तथा पत्राचार शिक्षा सम्मिलित है।
एन.सी.टी.ई. के कार्य -
सेवापूर्व प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय शिक्षक-शिक्षा परिषद जो केन्द्र सरकार का संवैधानिक निकाय है। देश में शिक्षक-शिक्षा के नियोजित और समन्वित विकास का दायित्व परिषद पर है। एन.सी.टी.ई. शिक्षक-शिक्षा पाठ्यक्रमों के मानक, शिक्षक-शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता के विभिन्न स्तर के शिक्षक-शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए, छात्र-अध्यापकों के प्रवेश के लिए, पाठ्यक्रम घटक तथा अवधि एवं न्यूनतम योग्यता निर्धारित करती है। परिषद ऐसे पाठ्यक्रमों को शुरू करने की इच्छुक संस्थाओं, सरकारी सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषिता को मानक पूरा करने पर मान्यता भी प्रदान करती है, साथ ही इन मान्यता प्राप्त संस्थाओं की सतत निगरानी का भी कार्य करती है। परिषद द्वारा सेवापूर्व प्रशिक्षण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय सहायता मुख्यतः सर्वशिक्षा अभियान (एस.एस.ए.) के अन्तर्गत दी जाती है। सेवापूर्व प्रशिक्षण के लिए सरकारी और सरकार सहायित शिक्षक-शिक्षा संस्थाओं को सम्बन्धित राज्य सरकारों द्वारा वित्तीय सहायता दी जाती है।
इसके अतिरिक्त यह परिषद शिक्षक-शिक्षा के क्षेत्र में निम्नांकित महत्वपूर्ण कार्य करती है.
1. शिक्षक-शिक्षा के विभिन्न पक्षों के सम्बन्ध में यह केन्द्र व प्रान्तीय सरकारों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं विश्वविद्यालयों को सलाह देना।
2. समस्त प्रकार की शिक्षक-शिक्षा संस्थाओं के लिए मानदण्डों का निर्धारण व उनका सतत निरीक्षण करना।
3. समस्त प्रकार की शिक्षक-शिक्षा संस्थाओं के शिक्षकों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता को निर्धारित करना और साथ ही उनके वेतनमान निर्धारित करना।
4. प्रत्येक स्तर के शिक्षक-शिक्षा पाठ्यक्रमों का निर्धारण करना तथा समय-समय पर नए-नए पाठ्यक्रम का प्रारम्भ करना।
5. शिक्षक-शिक्षा के विभिन्न पक्षों से सम्बन्धित सर्वेक्षण तथा अध्ययन करना।
6. शिक्षक-शिक्षा के क्षेत्र में उपर्युक्त योजनाएँ बनाना तथा उचित परामर्श देना।
7. देश में अध्यापक शिक्षा के विकास में समन्वय स्थापित करना।
8. छात्र अध्यापकों के प्रवेश हेतु न्यूनतम योग्यता का निर्धारण करना।
9. सेवारत शिक्षकों के लिए पुनर्बोधन कार्यक्रमों का निर्माण करना।
10. शिक्षक-शिक्षा संस्थाओं के लिए शिक्षण-शुल्क अन्य शुल्क व छात्रवृत्तियों का निर्धारण करना।
11. शिक्षक-शिक्षा की मान्यता देने हेतु निरीक्षण पैनल का गठन करना तथा मानकों का निर्धारण करना।
12. शिक्षक-शिक्षा संस्थाओं में प्रशिक्षुओं के चयन, प्रवेश, अवधि, पाठ्यवस्तु, शिक्षण-प्रशिक्षण व परीक्षा आदि का निर्धारण करना।
13. समस्त स्तर की शिक्षक-शिक्षा संस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण करना, उचित मार्गदर्शन करना।
14. केन्द्र सरकार द्वारा शिक्षक-शिक्षा के सम्बन्ध में लिए गए निर्णयों को क्रियान्वित करना।
15. शिक्षक-शिक्षा से सम्बन्धित संस्थाओं, कर्मचारियों तथा अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का निराकरण करना।
परिषद अपने क्षेत्रीय कार्यालयों जो अब सभी नई दिल्ली में ही स्थापित किए जा चुके हैं उनके माध्यम से देश में स्थापित समस्त मान्यता प्राप्त शिक्षक-शिक्षा संस्थाओं से लगातार सम्पर्क बनाए रखती है। यह परिषद मानकों को पूरा करने वाली संस्थाओं तथा फर्जी तरीके से चल रही संस्थाओं को निरस्त करने तथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही भी करती है। यद्यपि वर्तमान में शिक्षक-शिक्षा की आवश्यकता से अधिक मान्यताएँ देने के कारण प्रशिक्षित शिक्षा प्रशिक्षुओं के समक्ष रोजगार की समस्या उत्पन्न हो रही है जिसके कारण परिषद ने कई राज्यों में नई मान्यता देने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है तथा मानकों की अवहेलना करने वाली संस्थाओं की मान्यता भी निरस्त की है जिसके कारण अब इस समस्या पर रोक लगाई जा सकती है। प्राय: यह देखा जाता है कि जब वित्तपोषित शिक्षक-शिक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति में मानकों की अनदेखी होती है तथा अनुमोदित शिक्षकों को मानदण्ड का वेतन भी नहीं दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर प्रशिक्षुओं से अवैध वसूली भी होती है।
यद्यपि परिषद इस दिशा में भी सतर्क हो रही है। वर्तमान समय में परिषद का मुख्य कार्य देश की समस्त शिक्षक-शिक्षा संस्थाओं में समन्वय स्थापित करना और उनका अनावश्यक विस्तार को रोकना है। शिक्षक-शिक्षा की गुणवत्ता में कमी का एक प्रमुख कारण इन संस्थाओं का तीव्रगति से खोला जाना है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद अधिनियम 2014 में कई ऐसे कड़े प्रावधान समाहित किए गए हैं जो शिक्षक-शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायता मिल सकती है। एन.सी.टी.ई. संशोधित अधिनियम, 2014 के अन्तर्गत प्राथमिक स्तर के शिक्षक-शिक्षा पाठ्यक्रम का नाम पूरे देश में परिवर्तित कर डी.एल.एड. कर दिया गया है। इस कार्य से इस पाठ्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित हुई है। साथ ही समस्त स्तर के पाठ्यक्रमों में आवश्यकता के अनुरूप परिवर्तन किया गया है तथा प्रशिक्षुता कार्य में भी आमूलचूल परिवर्तन किए गए हैं। परीक्षा प्रणाली में भी सुधार किया गया है। ये परिवर्तन निश्चित रूप से शिक्षक-शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करेंगे।
|
- प्रश्न- वैदिक काल में गुरुओं के शिष्यों के प्रति उत्तरदायित्वों का वर्णन कीजिए।
- प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा में गुरु-शिष्य के परस्पर सम्बन्धों का विवेचनात्मक वर्णन कीजिए।
- प्रश्न- वैदिक शिक्षा व्यवस्था की प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु यह किस सीमा तक प्रासंगिक है?
- प्रश्न- वैदिक शिक्षा की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
- प्रश्न- प्राचीन भारतीय शिक्षा के कम से कम पाँच महत्त्वपूर्ण आदर्शों का उल्लेख कीजिए और आधुनिक भारतीय शिक्षा के लिए उनकी उपयोगिता बताइए।
- प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा के मुख्य उद्देश्य एवं आदर्श क्या थे? वैदिक काल में प्रचलित शिक्षा के मुख्य गुण एवं दोष बताइए।
- प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा के मुख्य उद्देश्य क्या थे?
- प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा के प्रमुख गुण बताइए।
- प्रश्न- प्राचीन काल में शिक्षा से क्या अभिप्राय था? शिक्षा के मुख्य उद्देश्य एवं आदर्श क्या थे?
- प्रश्न- वैदिककालीन उच्च शिक्षा का वर्णन कीजिए।
- प्रश्न- प्राचीन भारतीय शिक्षा में प्रचलित समावर्तन और उपनयन संस्कारों का अन्तर स्पष्ट कीजिए।
- प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ज्ञान का विकास तथा आध्यात्मिक उन्नति करना था। स्पष्ट कीजिए।
- प्रश्न- आधुनिक काल में प्राचीन वैदिककालीन शिक्षा के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
- प्रश्न- वैदिक शिक्षा में कक्षा नायकीय प्रणाली के महत्व की विवेचना कीजिए।
- प्रश्न- वैदिक कालीन शिक्षा पर प्रकाश डालिए।
- प्रश्न- शिक्षा से आप क्या समझते हैं? शिक्षा के विभिन्न सम्प्रत्ययों का उल्लेख करते हुए उसके वास्तविक सम्प्रत्यय को स्पष्ट कीजिए।
- प्रश्न- शिक्षा का अर्थ लिखिए।
- प्रश्न- शिक्षा से आप क्या समझते हैं?
- प्रश्न- शिक्षा के दार्शनिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
- प्रश्न- शिक्षा के समाजशास्त्रीय सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
- प्रश्न- शिक्षा के राजनीतिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
- प्रश्न- शिक्षा के आर्थिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
- प्रश्न- शिक्षा के मनोवैज्ञानिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
- प्रश्न- शिक्षा के वास्तविक सम्प्रत्यय को स्पष्ट कीजिए।
- प्रश्न- क्या मापन एवं मूल्यांकन शिक्षा का अंग है?
- प्रश्न- शिक्षा को परिभाषित कीजिए। आपको जो अब तक ज्ञात परिभाषाएँ हैं उनमें से कौन-सी आपकी राय में सर्वाधिक स्वीकार्य है और क्यों?
- प्रश्न- शिक्षा से तुम क्या समझते हो? शिक्षा की परिभाषाएँ लिखिए तथा उसकी विशेषताएँ बताइए।
- प्रश्न- शिक्षा का संकीर्ण तथा विस्तृत अर्थ बताइए तथा स्पष्ट कीजिए कि शिक्षा क्या है?
- प्रश्न- शिक्षा का 'शाब्दिक अर्थ बताइए।
- प्रश्न- शिक्षा का अर्थ स्पष्ट करते हुए इसकी अपने शब्दों में परिभाषा दीजिए।
- प्रश्न- शिक्षा से आप क्या समझते हैं?
- प्रश्न- शिक्षा को परिभाषित कीजिए।
- प्रश्न- शिक्षा की दो परिभाषाएँ लिखिए।
- प्रश्न- शिक्षा की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
- प्रश्न- आपके अनुसार शिक्षा की सर्वाधिक स्वीकार्य परिभाषा कौन-सी है और क्यों?
- प्रश्न- 'शिक्षा एक त्रिमुखी प्रक्रिया है।' जॉन डीवी के इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं?
- प्रश्न- 'शिक्षा भावी जीवन की तैयारी मात्र नहीं है, वरन् जीवन-यापन की प्रक्रिया है। जॉन डीवी के इस कथन को उदाहरणों से स्पष्ट कीजिए।
- प्रश्न- शिक्षा के क्षेत्र का वर्णन कीजिए।
- प्रश्न- शिक्षा विज्ञान है या कला या दोनों? स्पष्ट कीजिए।
- प्रश्न- शिक्षा की प्रकृति की विवेचना कीजिए।
- प्रश्न- शिक्षा के व्यापक व संकुचित अर्थ को स्पष्ट कीजिए तथा शिक्षा के व्यापक व संकुचित अर्थ में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
- प्रश्न- शिक्षा और साक्षरता पर संक्षिप्त टिप्पणी दीजिए। इन दोनों में अन्तर व सम्बन्ध स्पष्ट कीजिए।
- प्रश्न- शिक्षण और प्रशिक्षण के बारे में प्रकाश डालिए।
- प्रश्न- विद्या, ज्ञान, शिक्षण प्रशिक्षण बनाम शिक्षा पर प्रकाश डालिए।
- प्रश्न- विद्या और ज्ञान में अन्तर समझाइए।
- प्रश्न- शिक्षा और प्रशिक्षण के अन्तर को स्पष्ट कीजिए।