बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- मॉडलों की तैयारी के लिए किन सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर –
मॉडलों को तैयार करने के लिए निम्नलिखित सामग्री का प्रयोग किया जा सकता है –
1. प्लास्टर ऑफ पेरिस – प्लास्टर ऑफ पेरिस की मदद से वस्तुओं की दोहरी प्रतिकृति आसानी से बनाई जा सकती है।
2. प्लास्टिक सामग्री – अनेक रंगों में उपलब्ध मिट्टी, गोंद तथा प्लास्टिसाइज़र को मॉडल बनाने के लिए आसानी से ढाला जा सकता है। प्लास्टिसाइज़र ऐसा प्लास्टिक तत्व है जो मिट्टी से मिलता-जुलता है लेकिन मिट्टी के मुक़ाबले ज्यादा समय तक नम बना रहता है।
3. गत्ते – उचित मॉडलों के गत्तों को आसानी से काटा जा सकता है। उनसे विभिन्न आकृतियाँ निर्मित की जा सकती हैं तथा उनके ऊपर रंगीन कागज़ चिपकाकर उन्हें सुंदर रूप दिया जा सकता है।
4. भांपकोल – भांपकोल को गर्म तार के द्वारा अच्छे तरह से काटा जा सकता है। उनके टुकड़ों को फैविकोल द्वारा जोड़ा जा सकता है। थर्माकोल की मदद से भांपकोलों की निर्मित आकृति को अंतिम रूप प्रदान किया जाता है तथा उस पर रंग-कागज़ चिपकाकर प्रदर्शन किया जा सकता है।
5. लकड़ी – लकड़ी (नरम लकड़ी, सख्त लकड़ी आदि) से मॉडल बनाये जा सकते हैं।
6. धातु – ज़्यादातर कार्यशील मॉडल धातु के बनाये जाते हैं। इनमें धातु के बने पत्तरों, नलियों, छड़ों, कोणों एवं तारों का उपयोग होता है।
|