बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- एटलस किसे कहते हैं ? वर्णन करिए।
उत्तर –
भूगोल-शिक्षण में एटलस का उपयोग अति आवश्यक है। एटलस के बिना भूगोल का अध्ययन अधूरा है। भूगोल में इसका एक महत्वपूर्ण सहायक सामग्री के रूप में प्रयोग किया जाता है। एटलस एक प्रकार का भौगोलिक कोष है जिसके द्वारा मुख्य रूप से निम्नलिखित बातों का ज्ञान प्राप्त होता है :
-
स्थान खोजने के काम आता है।
-
एटलस में नए नाम और नए सम्बन्धों की खोज की जा सकती है।
-
इसकी सहायता से मानचित्रों का अध्ययन कराया जा सकता है।
-
देश-विदेश के प्रमुख नगरों, पर्वतों, पठारों, झीलों, मैदानों, नदियों, उद्योग-केन्द्रों, पत्तनों, जनसंख्या का वितरण एवं वनस्पति तथा पृथ्वी के धरातल आदि के ज्ञान में एटलस का प्रयोग बहुत उपयोगी होता है।
-
एटलस का प्रयोग मानचित्रों का तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए भी किया जाता है।
-
यह भूगोल में स्वाध्याय को प्रोत्साहित करने का एक प्रमुख साधन है।
-
एटलस से हमें दूरी, दिशा, स्थिति, विस्तार, आकार आदि का सही-सही ज्ञान प्राप्त होता है।
-
यह बालकों के समय तथा शक्ति की बचत करता है।
-
यह बालकों की स्मरण शक्ति को बढ़ाता है।
|