लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2765
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर


प्रश्न- बुलेटिन बोर्ड पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर –

बुलेटिन बोर्ड या ऐसा बोर्ड जिस पर कार्य का प्रदर्शन किया जाए, भूगोल शिक्षण के लिए यह एक प्रभावशाली सहायक उपकरण का कार्य कर सकता है। ऐसे बोर्ड इकाई का आरम्भ करने, नवीन शोधों को प्रेरणा देने, समस्याओं को स्पष्टिकरण, बालकों के कार्य-विभाजन तथा किए गए कार्य-अंशय मानचित्र, चार्ट या इसी प्रकार की अन्य सामग्री के प्रदर्शन हेतु बड़े उपयोगी सिद्ध होते हैं।

अतः यह आवश्यक है कि शिक्षण परिस्थितियों की सुविधा हेतु इनका प्रयोग यथासमय किया जाए। भूगोल के कक्ष का बुलेटिन बोर्ड बालकों की क्रियाओं में रुचियों के केन्द्र में से एक होना चाहिए। ऐसे बोर्ड बहुत कीमती भी नहीं होते, इसलिए स्कूलों में आसानी से खरीदे जा सकते हैं तथा निर्मित भी किए जा सकते हैं। भूगोल के कमरे में या बाहर बिल्कुल समीप बुलेटिन बोर्ड के लिए पर्याप्त स्थान निश्चित होना चाहिए। समय-समय पर अध्यापक को बुलेटिन बोर्ड पर प्रदर्शनी सामग्री की ओर संकेत करते रहना चाहिए, क्योंकि इससे किए गए कार्य का सम्बन्ध जुड़ जाता है। इसके माध्यम द्वारा किए गए बालकों का सतत मूल्यांकन किया जा सकता है। प्रभावशाली एवं सामान्य रूप की प्रत्येक सामग्री की पर्याप्त मात्रा के लिए ईंटिक प्रकार से बुलेटिन बोर्ड पर स्थान मिलना चाहिए।

बुलेटिन बोर्ड पर प्रदर्शनी सामग्री आकर्षक, रंगीन, दीर्घस्थायी, सामयिकता तथा रोचक होनी चाहिए। इस सामग्री में चित्र, विज्ञापन, काटून, ग्राफ, नक्शे, लेख, आदर्श वाक्य, समाचार, विशेष पत्र-पत्रिकाओं से लेख तथा बालकों के रचनात्मक कार्यों के नमूने आदि हो सकते हैं। किन्तु प्रदर्शित होने वाली सामग्री का चुनाव अध्यापक अथवा इस उद्देश्य से बनाई गई छात्रों की किसी समिति द्वारा बहुत सोच-समझकर किया जाना चाहिए। प्रदर्शित की गई प्रत्येक वस्तु एक इकाई के रूप में हो, जिसमें सम्बन्ध किसी महत्वपूर्ण विषय से हो।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book