बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- सामाजिक अध्ययन पाठ्यक्रम के उद्देश्य कौन-कौन से हैं? (कानपुर 2009, 11, 12)
उत्तर -
सामाजिक अध्ययन पाठ्यक्रम के उद्देश्य
(Objectives of Social Studies Curriculum)
सामाजिक अध्ययन कई सामाजिक विषयों का संगठित अध्ययन है अतः इसके पाठ्यक्रम का निर्माण अनेक उद्देश्यों को ध्यान में रखकर किया जाता है। इसके पाठ्यक्रम में नागरिकशास्त्र, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, मानवशास्त्र, अर्थशास्त्र को इस प्रकार समाहित करना होता है कि सामाजिक अध्ययन शिक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके।
सामाजिक अध्ययन पाठ्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य निम्न प्रकार हैं :
(1) सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति स्वाभिमान की भावना का विकास करना तथा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित करना।
(2) कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों के निर्माण हेतु नागरिक कर्तव्यों एवं अधिकारों का ज्ञान प्रदान करना।
(3) राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करने हेतु राष्ट्र के प्रति बलिदान करने वाले महापुरुषों, शहीदों की जीवनियों से परिचित कराना।
(4) सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु पाठ्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों के दुष्प्रभावों से परिचित कराकर उनके दृष्टिकोण को विकसित करना।
(5) राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ-साथ प्राचीन भारतीय दृष्टिकोण बृहद्वेद आत्मवक् की भावना एवं ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को विकसित करना।
(6) राष्ट्र के विभिन्न भौगोलिक, सामाजिक, धार्मिक तथा आर्थिक-पर्वतीय स्थल की जानकारी उपलब्ध कराना, पर्यटन, व्यवसाय को विकसित करने का प्रयास करना।
(7) छात्रों में राजनीतिक चेतना का विकास करना तथा लोकतांत्रिक नागरिकता का विकास करना।
(8) सामाजिक समस्याओं के हल करने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम को इस प्रकार संगठित करना जिससे छात्रों में सामाजिक सम्बन्धों तथा मानवीय व्यवहार का ज्ञान प्राप्त हो सके।
|