बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- क्रियात्मक अनुसंधान के उद्देश्य तथा आवश्यकताओं को बताइये।
उत्तर -
क्रियात्मक अनुसंधान के उद्देश्य
(Aims of Action Research)
क्रियात्मक अनुसंधान के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित प्रकार से हैं -
-
विद्यालय की कार्यपद्धति में विकास तथा सुधार करना।
-
विद्यार्थियों तथा शिक्षकों में प्रवृत्ताओं के वास्तविक गुणों का विकास करना।
-
विद्यालय के कार्यकर्ताओं, शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रबन्धक तथा निरीक्षकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
-
विद्यालय की कार्यपद्धति को प्रभावशाली बनाना।
-
शैक्षिक प्रशासनिक तथा प्रबन्धकों को विद्यालयों की कार्यपद्धति में सुधार तथा परिवर्तन के लिए सुझाव देना।
-
विद्यालय के परम्परागत रूढ़िवादी तथा यांत्रिक वातावरण को समाप्त करना।
-
विद्यार्थियों के निम्न प्रति स्तर को ऊँचा उठाना।
क्रियात्मक अनुसंधान की आवश्यकता
(Need of Action Research)
क्रियात्मक अनुसंधान की आवश्यकता निम्न बिन्दुओं से स्पष्ट हो जाएगी -
-
कक्षा तथा विद्यालय की दैनिक गतिविधियाँ, क्रियाकलापों तथा समस्याओं का अध्ययन एवं निराकरण करने हेतु।
-
विद्यार्थियों के निष्पादन-स्तर (Performance Level) तथा आकांक्षा स्तर (Aspiration Level) में वृद्धि हेतु।
-
कक्षा व विद्यालय की कार्यपद्धति एवं स्थिति में प्रगति, सुधार तथा परिवर्तन लाने हेतु।
-
अनुसंधानकर्ता व्यक्तित्व द्वारा अपनी समस्याओं को सुलझाने हेतु।
-
अनुसंधानकर्ता व्यक्तित्व द्वारा अपने उद्देश्यों को अधिक प्रभावशाली ढंग से प्राप्त करने हेतु।
-
शिक्षा के प्रशासनिक, प्रबन्धकीय एवं निरीक्षकों के कार्य की दिशा तथा पद्धति के ज्ञान में वृद्धि करने हेतु।
-
शिक्षकों में नैतिकता व आत्मविश्वास के स्तर को ऊँचा करने एवं पारस्परिक सहयोग द्वारा आत्म-विकास को प्रेरणा देने हेतु।
-
विद्यालयों की रूढ़िवादी क्रिया-पद्धति में सुधार एवं परिवर्तन हेतु।
|