लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2765
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- क्रियात्मक अनुसंधान की विशेषताएं बताइए ?

उत्तर -

क्रियात्मक अनुसंधान की विशेषताएं
(Characteristics of Action Research)

क्रियात्मक अनुसंधान की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित होती हैं -

  1. अनुभव सिद्ध अनुसंधान पर आधारित अनुसंधान (Research based on Empirical Research) - क्रियात्मक अनुसंधान अनुभव सिद्ध अनुसंधान पर आधारित एक प्रकार का अनुसंधान है। इस अनुसंधान में अनुसंधानकर्ता तात्कालिक समस्या का अध्ययन वैज्ञानिक सिद्धान्तों के आधार पर करता है तथा अपने अनुसंधान में वैज्ञानिक सिद्धान्तों के साथ-साथ अनुभव और तर्क के आधार पर भी समस्याओं का समाधान किया जाता है या उनके सुधार के सम्बन्ध में नीतियों का निर्धारण किया जाता है।

  2. एक प्रकार का व्यावहारिक अनुसंधान (A Type of Applied Research) - क्रियात्मक अनुसंधान को व्यावहारिक अनुसंधान इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि इस प्रकार के अनुसंधान में तात्कालिक समस्याओं का अध्ययन करके अनुसंधान के आधार पर समस्याओं का अध्ययन किया जाता है एवं उनके सुधार के सम्बन्ध में नीतियों का निर्धारण किया जाता है।

  3. तात्कालिक समस्याओं का अध्ययन (Study of Immediate Problems) - क्रियात्मक अनुसंधान में अनुसंधानकर्ता केवल यहाँ और अभी की समस्याओं का अध्ययन करता है अर्थात् वह तात्कालिक समस्याओं का अध्ययन करता है। यह तात्कालिक समस्याएँ सम्पूर्ण समाज या समुदाय भी न होकर केवल स्थानीय प्रकार की होती हैं। क्रियात्मक अनुसंधान में इन समस्याओं के अलावा अन्य किसी प्रकार की समस्याओं का अध्ययन नहीं किया जाता है।

  4. तात्कालिक समस्याओं का मूल्यांकन (Evaluation of Immediate Problems) - क्रियात्मक अनुसंधान के द्वारा तात्कालिक समस्याओं का मूल्यांकन किया जाता है अर्थात् इस अनुसंधान के द्वारा तात्कालिक समस्याओं के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी एकत्र की जाती है जिससे समस्या के कारणों आदि की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की सके। इस जानकारी के आधार पर ही तात्कालिक समस्याओं के समाधान हेतु क्रियात्मक अनुसंधानकर्ता करता है।

  5. तात्कालिक समस्याओं का समाधान (Solution of Immediate Problems) - क्रियात्मक अनुसंधान में अनुसंधानकर्ता का स्थानीय समस्याओं के अध्ययन का उद्देश्य केवल जानकारी प्राप्त करना ही नहीं होता है बल्कि वह समस्या के अध्ययन के आधार पर वह समस्या के कारणों को कम या इष्टतम वैज्ञानिक ढंग से समस्या का समाधान करता है। इस समस्या समाधान से क्रियात्मक अनुसंधानकर्ता को सन्तोष मिलता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book