बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- क्रियात्मक अनुसंधान में किन पदों का अनुसरण किया जाता है ?
उत्तर -
क्रियात्मक अनुसंधान के पद
(1) अनुसंधान की समस्या का चयन - इस पद के अन्तर्गत जिस समस्या पर कार्य करना होता है, उसकी भूमिका सन्दर्भ में प्रस्तुत की जाती है।
(2) परिकल्पना का निर्माण करना - समस्या के चयन के पश्चात् समस्या का हल ढूंढने के लिये परिकल्पना का निर्माण करते हैं। इसमें निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए -
(i) समस्या का पूर्ण विश्लेषण करना चाहिए।
(ii) समस्या के कारणों को परिभाषित करना चाहिए।
(iii) समस्या का सीमांकन करना चाहिए।
(3) तथ्यों का संग्रह करना - क्रियात्मक अनुसंधान में तथ्यों के संग्रह के लिए विभिन्न उपकरणों का प्रयोग में लाते हैं जैसे - रचनावली, ज्ञानसूची, ग्रेडिंग स्केल आदि।
(4) तथ्यों का विश्लेषण - जब तथ्य या आंकड़े एकत्र किये जाते हैं तो उनका विश्लेषण किया जाता है।
विश्लेषण सांख्यिकीय विधियों द्वारा किया जाता है। प्राप्त परिणामों के आधार पर समस्या का हल निकाला जाता है।
(5) समस्या हल के लिए क्रियात्मक का क्रियान्वयन - समस्या समाधान के लिए यह भी देखना चाहिए कि इस अनुसंधान द्वारा कितनों को लाभ हुआ है। इस परिणाम से अन्य बालकों को भी लाभ देने के लिए इस क्रियात्मक अनुसंधान को प्रकाशिक कागज़ भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए।
|