|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- सी.बी.सी.एस. सिस्टम की कार्य पद्धति का वर्णन कीजिए।
उत्तर -
सी.बी.सी.एस. सिस्टम की कार्य पद्धति - सी.बी.सी.एस. सिस्टम के अन्तर्गत देश या विदेश किसी भी विश्वविद्यालय में पढ़ाया जाने वाले किसी भी विषय का चुनाव करने का विकल्प होता है। जैसे कि कोई छात्र भारत के किसी भी शहर दिल्ली, मुम्बई, भोपाल, जयपुर, लखनऊ इत्यादि से या किसी भी देश–अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ब्रिटेन इत्यादि देशों के किसी भी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर सकता है। इस सिस्टम के अन्तर्गत मूल्यांकन सेमेस्टर प्रणाली के अन्तर्गत किया जाता है। सी.बी.सी.एस. पाठ्यक्रम के अनुसार हर वर्ष दो सेमेस्टर में 15-18 सप्ताह का शैक्षणिक कार्य होता है जो लगभग 90 शिक्षण दिवसों होता है।
सी.बी.सी.एस. सिस्टम के अन्तर्गत छात्रों के मद्देनज़र स्थानान्तरण आदि की कोई समस्या नहीं होती है। इसके तहत छात्रों की अधिक भागीदारी देखी जाती है। विश्वविद्यालयों में सी.बी.सी.एस. सिस्टम लागू होने से पाठ्यक्रम व शिक्षा के स्तर में उच्च सुधार की पूर्ण सम्भावना है। क्रेडिट सिस्टम को इस प्रकार बनाया गया है जिससे अन्तर्गत यदि किसी कारणवश छात्र अध्ययन में समय न कर पाए अथवा वह बीमार हो जाए तो ऐसी स्थिति में आवश्यक अध्ययन और क्रेडिट अर्जित करने को भी नियम बनाया गया है। इस नियम के अन्तर्गत छात्र अगले सेमेस्टर में विगत सेमेस्टर के क्रेडिट पूरे कर सकता है।
सी.बी.सी.एस. सिस्टम के अन्तर्गत छात्रवृत्ति का निर्धारण मूल्यांकन न केवल शिक्षकों द्वारा बल्कि छात्रों के मूल्यांकन कार्यों को भी आधारभूत मान जोड़ा जाता है। इस सिस्टम में जो पारम्परिक पाठ्यक्रम में कुल 100 क्रेडिट होते थे वह अब सेमेस्टर प्रणाली अनुसार 120 क्रेडिट कर दिए गए हैं।
सी.बी.सी.एस. सिस्टम की ग्रेडिंग - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सी.बी.सी.एस. सिस्टम के लिए 10 अंकों की ग्रेडिंग प्रणाली की शुरुआत की गई है। जिसका विवरण निम्नवत है -
सर्वोत्तम – 10 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
A+ (अति उत्कृष्ट) – 9 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
A (बहुत अच्छा) – 8 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
B+ (अच्छा) – 7 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
B (औसत से ऊपर) – 6 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
C (औसत) – 5 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
P (उत्तीर्ण) – 4 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
F (अनुत्तीर्ण) – 0 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
AB अनुपस्थित – 0 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
सी.बी.सी.एस. सिस्टम में क्रेडिट गणना के नियमुसार एक क्रेडिट प्रति सेमेस्टर के एक घण्टे के शिक्षण के बराबर माना गया है। जिसमें व्याख्यान (L) या शिक्षण (T) या व्यावहारिक कार्य या क्षेत्र कार्य (P) प्रति सप्ताह दो घण्टे इसमें शामिल हैं। इसके अध्ययन में नियमुसार पाठ्यक्रम में केवल (L) व्याख्यान घटक या केवल शिक्षण (T) घटक या व्यावहारिक कार्य या क्षेत्र कार्य (P) घटक या दो या तीन सभी घटकों का संयोजन भी किया जा सकता है। उदाहरणतः सेमेस्टर में छात्र L + T + P कुल क्रेडिट अंकों सभी क्रेडिट प्वाइंट एक साथ प्राप्त कर सकता है।
|
|||||










