लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2765
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

 

प्रश्न- सी.बी.सी.एस. सिस्टम क्या है ?

उत्तर -

सी.बी.सी.एस. सिस्टम - राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मूल्यांकन परिषद् द्वारा जारी सर्वेक्षण रिपोर्टों से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि भारत के 68% विश्वविद्यालयों तथा 90% कॉलेजों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता या तो मध्यम दर्जे की है या फिर दोषपूर्ण है। इन संस्थाओं से डिग्री पाकर लगभग 75% छात्र बेरोजगारी की समस्या से जुड़ जाते हैं। दुनिया के विकसित देशों में जहाँ शिक्षा पर वहाँ की सकल आय का 10% खर्च किया जाता है वहीं भारत में यह मात्र 1% ही है, इन सबको देखते हुए भारत सरकार ने उच्च शिक्षा में सी.बी.सी.एस. सिस्टम लागू किया है जिससे देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को ठीक किया जा सके।

सी.बी.सी.एस. सिस्टम - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उच्च शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए Choice Based Credit System (CBCS) सी.बी.सी.एस. सिस्टम लागू किया गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का मानना है कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों की कार्य निष्पादन (Performance) में सुधार आएगा। विदेशों में यह सी.बी.सी.एस. सिस्टम वर्षों से ही लागू है। इस सिस्टम के अन्तर्गत छात्रों के पास निर्धारित पाठ्यक्रमों को पढ़ने के विकल्प उपलब्ध होंगे, जिसमें मूल, निर्वाचित, मूल्यीय या मूद कौशल पाठ्यक्रमों के रूप में प्रस्तुत किया गया है और जिसे वह अपनी आवश्यकता एवं इच्छानुसार सीख सकते हैं।

यह प्रक्रिया मूल्यांकन क्रेडिट आधारित प्रणाली अर्थात सी.बी.सी.एस. सिस्टम पर आधारित है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखना होता है ताकि भारत और विकसित देशों की उच्च शिक्षा के विकास के बीच-साथ आधुनिकतावादी विचारधारा रहे। सी.बी.सी.एस. सिस्टम का उद्देश्य शिक्षा में उदारतावादी और बेहतरीकरण के साथ बनाए रखने हेतु पाठ्यक्रम को भी पुनः परिभाषित किया गया है। जिसे हम विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली या सी.बी.सी.एस. सिस्टम कहते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book