लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2765
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- एक अच्छे मूल्यांकन उपकरण की विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 

उत्तर -

एक अच्छे मूल्यांकन उपकरण की निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं -

(1) वस्तुनिष्ठता - वस्तुनिष्ठता का तात्पर्य बालक का मूल्यांकन करते समय मूल्यांकनकर्ता की किसी व्यक्तिगत रुचि के प्रभाव का न होना है अर्थात् मूल्यांकन की ऐसी प्रक्रिया या व्यवस्था जिसमें कोई भी मूल्यांकन करे किन्तु मूल्यांकन के परिणामों पर कोई अन्तर न आये।

(2) विश्वसनीयता - मूल्यांकन की प्रमुख विशेषता उसकी विश्वसनीयता में निहित होती है। मूल्यांकन के किसी भी माध्यम या किसी एक समूह पर बार-बार प्रयोग किये जाने पर भी फलनों में यदि अन्तर न आये तो वह मूल्यांकन की प्रक्रिया एवं माध्यम विश्वसनीय कहलाता है।

(3) वैधता - मूल्यांकन तभी प्रासंगिक माना जाता है जबकि वह वैध हो। वैध से तात्पर्य एक ऐसा परीक्षण है, जिसके द्वारा वही मापा जाये जिसके मापन हेतु उसका प्रयोग में लाया गया है। इस प्रकार जब परीक्षण द्वारा अपेक्षित लक्ष्य को ही मूल्यांकन हो तब उसे वैध कहा जाता है।

(4) व्यापकता - व्यापकता से तात्पर्य मूल्यांकन में पाठ्यक्रम तथा पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों के अधिक से अधिक तथ्यों, क्रियाओं तथा गतिविधियों को सम्मिलित करने से है। वही मूल्यांकन अच्छा माना जाता है, जो छात्रों का समग्र मूल्यांकन करता है।

(5) व्यावहारिकता - जब तक मूल्यांकन में व्यावहारिकता का समावेश नहीं होगा तब तक वह व्यावहारिक रूप से उपयोगी नहीं होगा। मूल्यांकन को वास्तविक, सरल, आकर्षक तथा रुचिकर बनाकर ही मूल्यांकन की विशिष्टता प्रदान की जा सकती है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book