|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- वाणिज्य शिक्षण में श्यामपट्ट या चाक पट्ट पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
श्यामपट्ट व चाक पट्ट - श्यामपट्ट का शिक्षण में बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान है।श्यामपट्ट के बिना शिक्षण को सुचारू रूप से नहीं चलाया जा सकता। पाठ के प्रस्तुतीकरण में इसकी आवश्यकता होती है। सामान्यतः इसका आकार 3' x 5', 4x4', 4' x 6' का रखा जाता है लेकिन हमारे देश में इनकी हालत वैसी नहीं है जैसी होनी चाहिए। समय के साथ-साथ श्यामपट्ट के रूप में भी परिवर्तन हुआ है। पहले जहाँ यह लकड़ी, सीमेंट, पत्थर आदि का बना होता था आजकल यह शीशे, प्लास्टिक व प्लाईवुड का बनाया जाता है और इसको चाकपट्ट के नाम से जाना जाता है।अध्यापक श्यामपट्ट का प्रयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए कर सकते हैं-
(i) रेखाचित्र, ग्राफ, मानचित्र आदि बनाने के लिए।
(ii) महत्त्वपूर्ण अंशों तथ्यों, अंगों आदि का उल्लेख करने के लिए।
(iii) पाठ-सारांश एवं पुनरावृत्ति के लिए श्यामपट्ट का प्रयोग किया जाता है।
(iv) छात्रों की दृश्य शक्ति का उपयोग करने हेतु।
(v) श्यामपट्ट छात्रों में प्रेरणा उत्पन्न करने का एक अच्छा साधन है।
(ख) कक्षा में श्यामपट्ट का प्रयोग कैसे करें - श्यामपट्ट का प्रयोग करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिये-
(i) श्यामपट्ट को डस्टर या झाड़न से अच्छी प्रकार साफ कर लेना चाहिए।
(ii) श्यामपट्ट पर प्रकाश होना चाहिये परन्तु प्रकाश का परावर्तन नहीं होना चाहिए।
(iii) श्यामपट्ट पर हमेशा सीधी पंक्ति में लिखा जाना चाहिये।
(iv) श्यामपट्ट पर जो कुछ लिखा जाए या बनाया जाए वह आकार की दृष्टि से उचित होना चाहिये।
(v) केवल आवश्यक बातें ही श्यामपट्ट पर लिखी जानी चाहिए और आवश्यकता पूरी होने पर मिटा देनी चाहिए।
(vi) अध्यापक को सुचारु रूप से लिखने, रेखाचित्र व मानचित्र आदि बनने का अभ्यास कर लेना चाहिये।
(vii) श्यामपट्ट पर लिखते समय भाषा की शुद्धता का ध्यान अवश्य रखा जाना चाहिए।
(viii) रेखाचित्र आदि बनाते समय आवश्यकतानुसार रंगीन चाकों का प्रयोग करना चाहिये।
(ix) यथा सम्भव छात्रों को भी श्यामपट्ट पर लिखने का अवसर दिया जाना चाहिए।
(x) अध्यापक को ठीक प्रकार से खड़ा होना चाहिए।
(xi) श्यामपट्ट पर चाक को खूब दबाकर प्रयोग करना चाहिए।
|
|||||










