लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2762
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- वाणिज्य शिक्षण में बुलेटिन बोर्ड एवं फ्लेनल बोर्ड पर प्रकाश डालिए।

उत्तर-

बुलेटिन बोर्ड

बुलेटिन बोर्ड को हिन्दी में सूचना पट्ट या विज्ञप्ति पट्ट कहा जाता है। इनका उपयोग मुख्यतः सूचनाओं, विज्ञप्तियों, समाचारों तथा विद्यालय की शिक्षण सम्बन्धी अन्य गतिविधियों सम्बन्धी सूचना प्रदान करने के लिए किया जाता है। इन पट्टों पर वाणिज्य सम्बन्धी नवीन सामग्रियाँ तथ्यों एवं सूचनाओं को एकत्र करके लगाया जाता है। आर्थिक समस्याओं से सम्बन्धित लेख, टंकण का कलात्मक प्रयोग विभिन्न प्रकार के रेखाचित्र तथा विज्ञापन आदि का प्रदर्शन इन पर किया जा सकता है। इनका उपयोग पाठ के विभिन्न पदों, पाठ्य विषय का सारांश तथा तत्कालीन घटनाओं के विषय का ज्ञान देने के लिए भी किया जा सकता है। इनका प्रयोग करते समय निम्न बातों का ध्यान दिया जाना चाहिए-

(i) इनकी व्यवस्था की जिम्मेदारी वरिष्ठ अध्यापक को सौंपी जानी चाहिये।

(ii) इन पर प्रदर्शित सामग्री की भीड़ नहीं लगानी चाहिये।

(iii) प्रदर्शित की गई सामग्री का शैक्षिक मूल्य होना चाहिये।

(iv) सामग्री को क्रम, स्वच्छता एवं कलात्मक ढंग से प्रदर्शित किया जाना चाहिये।

(v) छात्रों द्वारा बनाई गई सामग्री को अधिक महत्त्व दिया जाना चाहिये।

(vi) रुचि और ध्यान बढ़ाने के लिए सभी मनोवैज्ञानिक सिद्धान्तों का उपयोग किया जाना चाहिये।

फ्लेनल बोर्ड

यह प्लाईवुड लकड़ी का बना हुआ ऐसा बोर्ड होता है जिस पर फ्लेनल या खादी अथवा मोटे ऊनी गहरे रंग के कपड़े लगे होते हैं और इनके ऊपर खुरदरे तल वाले कागज आदि चिपकाए जाते हैं। इसका आकार 3"x5" होता है। फ्लेनल बोर्ड पर वाणिज्य से सम्बन्धित रेखाचित्र, आकृति, फोटोग्राफ, आरेख आदि का प्रदर्शन किया जाता है। फ्लेनल बोर्ड का प्रयोग करते समय अध्यापक को इन बातों का ध्यान रखना चाहिये-

(i) प्लेन या कपड़ा अच्छी किस्म का होना चाहिये।

(ii)चित्रात्मक वस्तुओं के प्रदर्शन के लिए रेगमाल अच्छी किस्म का होना चाहिये।

(iii) प्रदर्शन की जाने वाली सामग्री का शैक्षिक मूल्य होना चाहिये।

(iv) फ्लेनल को साफ व खुरदरा बनाये रखने के लिए ब्रुश से रगड़ते रहना चाहिये।

(v) फ्लेनल पर छात्रों द्वारा प्रदर्शन, अध्यापक की आज्ञा से होना चाहिये।

(vi) जिस सामग्री की आवश्यकता पूर्ण हो जाए उसे उतार देना चाहिये।

(vii) फ्लेनल बोर्ड को चाक बोर्ड या बुलेटिन बोर्ड का पर्याय नहीं बनाया जाना चाहिये।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book