बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- वाणिज्य शिक्षण की आर्थिक एवं अनार्थिक क्रियाओं में भेद बताइए।
उत्तर-
वाणिज्य शिक्षण में आर्थिक एवं अनार्थिक में निम्नलिखित भेद हैं-
भेद का आधार | आर्थिक क्रियायें | अनार्थिक क्रियाएँ |
(i) सम्बन्ध | आर्थिक क्रियाओं का संबंध धन अर्जन से होता है। | अनार्थिक क्रियाओं का संबंध धन प्राप्ति से नहीं होता है, बल्कि ऐसी क्रियाएँ समाज सेवा, देश-प्रेम, स्नेह तथा पारस्परिक प्रेम से प्रेरित होकर की जाती हैं। |
(ii) उद्देश्य | आर्थिक क्रियाओं का उद्देश्य धन कमाकर जीविका चलाना होता हैं। | अनार्थिक क्रियाओं का उद्देश्य धन कमाना नहीं है बल्कि सामाजिक दायित्व या सेवा से सम्बन्धित होता है। |
(iii) मापदण्ड | आर्थिक क्रियाओं का मापदण्ड मुद्रा है। अर्थात् इन क्रियाओं को मुद्रा रूपी मापदण्ड से मापन किया जा सकता है। | अनार्थिक क्रियाओं का मापदण्ड मुद्रा नहीं है अर्थात् इन क्रियाओं को मुद्रा रूपी मापदण्ड से नहीं मापन किया जा सकता है। |
(iv) प्रेरणा-स्रोत | आर्थिक क्रियाओं का प्रेरणा-स्रोत आवश्यकताओं की संतुष्टि होती है। | अनार्थिक क्रियाओं का प्रेरणा-स्रोत भावनाओं से सम्बन्धित होता है न कि आवश्यकताओं की पूर्ति से। |
|
अन्य पुस्तकें
लोगों की राय
No reviews for this book