लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2762
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- वाणिज्य शिक्षण में समस्या विधि के लाभ पर प्रकाश डालिए।

उत्तर-

समस्या विधि के निम्नलिखित लाभ हैं-

(i) जीवन के साथ सम्बन्ध - जीवन में व्यक्ति को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनका उसने समाधान ढूँढ़ना है। इन समस्याओं का समाधान किसी पुस्तक में लिखा हुआ नहीं मिलता। बहुत से व्यक्ति ऐसे हैं जो समस्याओं को देखकर घबरा जाते हैं। समस्या विधि छात्रों को - वास्तविक जीवन सम्बन्धी अनुभवों को प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। ऐसा माना जा सकता है कि कक्षा में उत्पन्न समस्याओं के समाधान जीवन की समस्याओं के समाधान ढूँढ़ने के लिए आवश्यक योग्यताएँ उत्पन्न कर सकती हैं। इस विधि में दक्षता प्राप्त करके बालक अपने भावी जीवन में आने वाली समस्याओं को साहस और निडरता से हल करने में सफल होंगे।

(ii) आलोचनात्मक तर्क शक्ति का विकास - यह विधि विद्यार्थियों में आलोचनात्मक तर्क शक्ति का विकास करती है जो प्रजातन्त्र की सफलता के लिए बहुत आवश्यक है। डीवी के अनुसार-चिन्तन ही समस्या का समाधान है और तर्कपूर्ण विचार करने के पद वही हैं जो समस्या समाधान के हैं। विद्यार्थी उच्च चिन्तन की योग्यता प्राप्त कर लेता है।

(iii) शिक्षक और छात्र में सुखद एवं मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध - इस विधि द्वारा शिक्षक और विद्यार्थियों में सुखद और मित्रता के सम्बन्ध स्थापित हो जाते हैं।जहाँ भी छात्र को कोई कठिनाई आती है वहाँ वह अध्यापक से मार्गदर्शन की प्रार्थना करता है और जब उसे मार्गदर्शन मिल जाता है तो समस्या का समाधान सुगमता से हो जाता है और उसके मन में अध्यापक के प्रति आदर बढ़ता है।

(iv) सहिष्णुता की भावना का विकास - किसी भी समस्या का कभी एक पक्ष नहीं होता।विभिन्न विद्यार्थी अपना-अपना पक्ष सबके सामने रखते हैं। सभी एक-दूसरे के विचारों को सुनते हैं।इससे उनमें सहिष्णुता की भावना का विकास होता है और उनका दृष्टिकोण उदार बनता है। उनका वैचारिक क्षितिज बढ़ जाता है।

(v) ज्ञान का स्थायी होना - इस विधि द्वारा प्राप्त ज्ञान जीवन की वास्तविक परिस्थितियों द्वारा बालक प्राप्त करते हैं। इसलिए यह ज्ञान स्थायी होता है।

(vi) विस्तृत अध्ययन की प्रेरणा - समस्या विधि में समस्या को समझने और उनके निराकरण के उपाय सोचने में कई प्रकार की पाठ्य-पुस्तकें और अन्य प्रकार की सामग्री का निरीक्षण करना पड़ता है। इस प्रकार इससे विस्तृत ज्ञान की प्रेरणा मिलती है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book