|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- वाणिज्य शिक्षक के गुणों पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
शैक्षिक प्रक्रिया में शिक्षक का महत्त्वपूर्ण स्थान होता है। प्राचीन समय में शिक्षक को भगवान से भी ऊँचा स्थान दिया गया था।शिक्षक आदिकाल से ही राष्ट्र का निर्माता माना गया है।
जॉन एडम्स के शब्दों में - “शिक्षक मनुष्य का निर्माणकर्त्ता है।"
बाइनिंग व बाइनिंग के शब्दों में - “शिक्षक शिक्षालय की आत्मा होती है।"
वाणिज्य शिक्षक के गुण
वाणिज्य शिक्षक में निम्न गुण होने चाहिए-
(i) वाणिज्य शिक्षक को अपने विषय का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए तभी वह अपने विषय के साथ पूर्ण न्याय कर सकेगा।
(ii) शिक्षक को अपने विषय व व्यवसाय दोनों में ही पूर्ण निष्ठा रखनी चाहिए। यदि वह ऐसा 'नहीं कर सकता तो विद्यार्थियों के व्यक्तित्त्व को विकसित नहीं कर पायेगा।
(iii) वाणिज्य के शिक्षक को समसामयिक घटना की जानकारी होना अति आवश्यक है क्योंकि इनके ज्ञान की कमी में वर्तमान आर्थिक समस्याओं का हल निकालना बहुत ही मुश्किल है।
(iv) वाणिज्य के शिक्षक को व्यावहारिक होना चाहिए। जैसे कि जब वह विद्यार्थियों को पारिवारिक बजट बनाने का ढंग बताता है तो उसे खुद अपनी आय तथा व्यय का चिट्ठा रखना चाहिए, तभी विद्यार्थी उसका पालन करके अपनी आय व्यय का लेखा-जोखा रख सकेंगे।
(v) वाणिज्य शिक्षक वैज्ञानिक दृष्टिकोण का होना चाहिए। यदि उनका दृष्टिकोण वैज्ञानिक नहीं है तो वह छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित नहीं कर पायेगा।
(vi) वाणिज्य शिक्षक को आर्थिक समस्याओं की प्रत्यक्ष जानकारी होनी चाहिए तभी वह उसके उपचार के बारे में सोच पायेगा।
(vii) वाणिज्य शिक्षक के लिए प्रशिक्षित होना जरूरी है यदि उसको प्रशिक्षण नहीं मिलेगा तो वह अपने को नवीन शिक्षण विधियों से परिचित नहीं करवा पायेगा।
|
|||||










