लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2762
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न

निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर- के लिए चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प चुनिए।

1. "शिक्षक शिक्षालय की आत्मा होती है।' यह कथन है
(a) जॉन एडम्स
(b) बाइनिंग व बाइनिंग
(c) क्रो एण्ड क्रो
(d) मैकाइवर एण्ड पेज

2. एक शिक्षक में निम्नलिखित में से कौन-सा आवश्यक गुण होना चाहिये?
(a) शैक्षिक योग्यताएँ
(b) व्यक्तित्व संबंधी गुण
(c) व्यवसायिक गुण
(d) ये सभी

3. "मनुष्य की अन्तर्निहित पूर्णता को अभिव्यक्त करना ही शिक्षा है।" यह परिभाषा है
(a) स्वामी विवेकानन्द
(b) टी.पी. नन
(c) राधाकृष्णन
(d) एडम्स

4. शिक्षकों में सार्थकता बढ़ाने के लिये शिक्षण में "अन्तर प्रक्रिया- विश्लेषण श्रेणी पद्धति" के जनक किसे कहा जाता है?
(a) बानॉट एच. सी
(b) एन. ए. फ्लैन्डर
(c) डेविड यंग
(d) मैक कालम

5. शिक्षक का प्रथम दायित्व किसके प्रति होता है?
(a) अपने पाठ्यक्रम के प्रति
(b) समुदाय के प्रति
(c) छात्रों के प्रति
(d) साथी शिक्षकों के प्रति

6. कक्षा में अनुशासनहीनता एवं छात्रों का बातें करना किस बात का संकेत है।
(a) शिक्षण बिन्दुओं में संक्षेपण का अभाव
(b) छात्रों की निम्न पृष्ठभूमि
(c) जानकारी संबंधी सभ्रम
(d) पुनरावृत्तिजन्य ऊब

7. वाणिज्य शिक्षण के अध्यापक में स्वाभाविक रूप से निम्नलिखित में किस गुण का होना आवश्यक है?
(a) संवेगों पर नियन्त्रण
(b) विनोदप्रियता
(c) विषय पर अच्छी पकड़
(d) शारीरिक सक्रियता

8. एक शिक्षक में सबसे अनिवार्य गुण कौन-सा है?
(a) वह एक विद्वान व्यक्ति हो
(b) वह कविता प्रेमी हो
(c) वह विषय का विशेषक हो
(d) उसका पहनावा अच्छा हो

9. "शिक्षक मनुष्य के निर्माणकर्ता हैं।' यह कथन है-
(a) हुमायूँ कबीर
(b) जान ड्यूवी
(c) जॉन एडम्स
(d) बाइनिंग

10. शिक्षक का निम्नलिखित में कौन-सा व्यवहार छात्र के लिये सर्वाधिक हानिकारक होगा?
(a) पक्षपातपूर्ण व्यवहार
(b) कक्षा में समय बरबाद करना
(c) छात्रों का शारीरिक उत्पीड़न
(d) संवेगात्मक अस्थिरता

11. शिक्षक का छात्रों के प्रति व्यवहार कैसा होना चाहिए?
(a) विनोदपूर्ण
(b) दृढ़
(c) उदार
(d) ये सभी

12. शैक्षिक प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण स्थान किसका होता है?
(a) छात्र का
(b) शिक्षक का
(c) अभिभावकों का
(d) इनमें से कोई नहीं

13. वाणिज्य शिक्षक में अपेक्षित गुणों के विषय में गूढ़ अध्ययन प्रमुख रूप से किस शिक्षा शास्त्री ने किया?
(a) फिन्ले
(b) हर्ड
(c) (a) और (b) दोनों
(d) उपरोक्त में कोई नहीं

14. एक वाणिज्य शिक्षक में कौन से गुण होने चाहिये?
(a) आदर्श नेतृत्व क्षमता
(b) अभिव्यक्ति की शक्ति
(c) निष्पक्ष दृष्टिकोण
(d) ये सभी

15. एक वाणिज्य शिक्षक के शारीरिक पक्ष में क्या शामिल नहीं है?
(a) स्वास्थ्य
(b) निष्पक्षता
(c) वैयक्तिक स्वरूप
(d) भाषा ज्ञान व स्वर 

16. एक आदर्श शिक्षक में कौन से गुण होने चाहिये?
(a) प्रभावशाली वक्ता
(b) आत्मविश्वासी
(c) प्रेरित करने की क्षमता
(d) ये सभी

17. "अध्यापक ही राष्ट्र के भविष्य के निर्णायक हैं।" यह कथन किस शिक्षाशास्त्री का है?
(a) जॉन ड्यूवी
(b) स्वामी विवेकानन्द
(c) प्रो. हुमायूँ कबीर
(d) महात्मा गाँधी

18. यदि कोई छात्र बार-बार विद्यालय का कार्य करने में असमर्थता का अनुभव करता है तो इसकी परिणति किस रूप में हो सकती है?
(a) अधिगम मूर्खता के रूप में
(b) अपरिपवक्ता के रूप में
(c) बुरी आदतों के रूप में
(d) उपरोक्त में कोई नहीं

19. वाणिज्य शिक्षण के शिक्षक को अपनी कक्षा में दिलचस्पी बनाये रखने के लिये क्या करना चाहिये?
(a) चर्चा करना
(b) प्रश्न पूछना
(c) कहानी सुनाना
(d) ब्लैक बोर्ड का उपयोग

20. "किसी भी स्कूल की ख्याति और समुदाय के जीवन पर उसका प्रभाव हमेशा से उस विद्यालय में काम करने वाले अध्यापकों पर ही निर्भर करता है।' यह कथन है.
(a) उच्च शिक्षा आयोग
(b) माध्यमिक शिक्षा आयोग
(c) बेसिक शिक्षा आयोग
(d) कोठारी आयोग

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book