|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- कक्षा 8 के लिए वाणिज्य का पाठ्यक्रम बनाइए।
उत्तर-
कक्षा 8 के लिए वाणिज्य का पाठ्यक्रम
(क) यातायात-सेवाएँ एवं महत्त्व-
(i) यातायात के साधन - रेल, सड़क, जल अथवा वायु यातायात।
(ख) माल भेजने के विभिन्न साधन-
(i) डाक द्वारा माल भेजना।
(ii) सड़क यातायात द्वारा माल भेजना।
(iii) रेल द्वारा माल भेजना।
(iv) वायुयान द्वारा माल भेजना।
(v) जलयान द्वारा माल भेजना।
(ग) समय और श्रम बचाने वाले साधन- अर्थ एवं महत्त्व-
(i) टाइपराइटर, तारीख डालने का यन्त्र, छेद करने वाली मशीन, संख्या डालने की मशीन, टिकट मुद्रण यन्त्र, मोहर लगाने की मशीन, तार नत्थी करने की मशीन, डाक तौलने की मशीन, टेलीफोन, डिक्टाफोन, गणना करने का यन्त्र, इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर, रेडी रेकनर, फैक्स मशीन इलेक्ट्रोस्टेट यन्त्र, रोकड़ लेखन यन्त्र, बीजक मुद्रक यन्त्र, बुक कीपिंग मशीन, रेजगारी छाँटने की मशीन आदि।
(घ) मुद्रा- परिभाषा, कार्य एवं महत्त्व
(च) बैंकिंग क्रियाएँ-
(i) बैंक में खोले जाने वाले खाते- चालू खाता, सावधि या स्थायी निक्षेप खाता, बचत बैंक खाता, गृह बचत खाता, आवर्ती जमा खाता।
(ii) साख पत्र - चेक, बैंक ड्राफ्ट -
(अ) चेक के प्रकार-वाहक चेक,
(ब) आदेशयुक्त चेक,
(स) रेखांकित चेक.
(द) बैंक ड्राफ्ट।
(छ) बहीखाता-खाता बही का अर्थ एवं लाभ-
(i) खतियाना या खतौनी करना, मिश्रित लेखों की खतौनी।
(ii) प्रारम्भिक लेखे की बहियाँ– बन्द बही, कच्ची रोकड़ बही, पक्की रोकड़ बही, जमा नकल बही, नाम नकल बही, जाकड़ बही, तगादी बही, बिल्टी बही आदि।
(ज) अर्थशास्त्र का अर्थ एवं परिभाषा-
(i) अर्थशास्त्र की प्रकृति।
(ii) अर्थशास्त्र के विभाग - उपभोग, उत्पादन, वितरण, विनिमय तथा राजस्व।
|
|||||










