|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- कक्षा 6 एवं 7 के लिए वाणिज्य के पाठ्यक्रम का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
कक्षा 6 के लिए वाणिज्य का पाठ्यक्रम
(क) वाणिज्य का अर्थ एवं महत्त्व।
(ख) व्यापार की अवधारणा, महत्त्व एवं लाभ।
(ग) व्यापारिक क्रियाएँ - क्रय-विक्रय एवं सेवाएँ।
(घ) व्यापारिक पत्र-व्यवहार-
(i) माल के सम्बन्ध में पूछताछ का पत्र
(ii) माल मँगाने का पत्र
(iii) माल भेजने का पत्र।
(iv) शिकायती पत्र
(ड.) व्यापारिक पत्रों का संग्रहण-
(i) तार फाइलिंग ।
(ii) पत्र कोष प्रणाली -पत्ती वाली फाइल व टैग वाफी फाइल।
(iii) सलाखों वाली आँकड़ेदार फाइल।
(iv) दफ्ती की फाइल।
(v) पिजन होल फाइल।
(vi) शैनंन फाइल एवं दराजदार अलमारी।
(च) पुस्तपालन-
(i) पुस्तपालन का अर्थ, उद्देश्य एवं लाभ
(ii) बहीखाते की आवश्यकता एवं लाभ।
(iii) दोहरा लेखा प्रणाली।
(iv) खातों के प्रकार।
(v) रोजनामचा या जनरल।
(vi) खातों का शेष निकालना।
(vii) भारतीय बहीखाता प्रणाली।
(viii) पाश्चात्य बहीखाता प्रणाली।
(ix) भारतीय बहीखाता प्रणाली की प्रमुख बहियाँ।
(x) महाजनी।
कक्षा 7 के लिए वाणिज्य का पाठ्यक्रम
(क) वाणिज्य सेवाएँ-
(i) बैंक, डाकखाना, बीमा उपर्युक्त सेवाओं का अर्थ, महत्त्व, लाभ एवं कार्य।इनका अध्ययन भारतीय सन्दर्भ में किया जाएगा।
(ख) धन विनियोजन सेवाएँ।
(ग) व्यापारिक कार्यालय - अर्थ एवं विभाग-
(i) कार्यालय का महत्त्व, संगठन।
(ii) आने वाले पत्रों का लेखा।
(iii) जाने वाले पत्रों का लेखा।
(घ) व्यापारिक पत्र-व्यवहार-
(i) निर्ख-पत्र, पूछताछ का पत्र।
(ii) आर्थिक स्थिति की पूछताछ का पत्र, आदेश पत्र।
(iii) अवकाश हेतु प्रार्थना-पत्र।
(ड.) बहीखाता- पाश्चात्य एवं भारतीय प्रणाली-
(i) रोजनामचा
(ii) खाते एवं प्रकार।
(iii) भारतीय बहीखाता प्रणाली में तकादा बही, कच्ची रोकड़ बही तथा पक्की रोकड़ बही।
(च) बैंक सम्बन्धी लेन-देन।
|
|||||










