लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2762
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- सी. बी. सी. एस. सिस्टम की कार्य पद्धति का वर्णन कीजिए।

उत्तर-

सी. बी. सी. एस. सिस्टम की कार्य पद्धति सी. बी. सी. एस. सिस्टम के अन्तर्गत देश या विदेश किसी भी विश्वविद्यालय में पढ़ाए जाने वाले किसी भी विषय का चुनाव करने का विकल्प होता है।जैसे कि कोई छात्र भारत के किसी भी शहर दिल्ली, मुम्बई भोपाल, जयपुर लखनऊ इत्यादि से ही किसी भी देश - अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, ब्रिटेन इत्यादि देशों के किसी भी विश्वविद्यालय से पढाई कर सकता है। इस सिस्टम के अन्तर्गत मूल्यांकन सेमेस्टर प्रणाली के अन्तर्गत किया जाता है। सी. बी.सी.एस. पाठ्यक्रम के आधार पर सभी सेमेस्टर में 15-18 सप्ताह का शैक्षणिक कार्य होता है जो लगभग 90 शिक्षण दिवसों होता है।

सी.बी.सी.एस. सिस्टम के अन्तर्गत छात्रों को मइग्रेयन अथवा स्थानान्तरण आदि की कोई समस्या नहीं होती है। इसके तहत छात्रों की अखिल भारतीय रैंकिंग की जाती है। विश्वविद्यालयों में सी.बी.सी.एस. सिस्टम लागू होने से पाठ्यक्रम व शिक्षा के स्तर में उच्च सुधार की पूर्ण सम्भावना है। क्रेडिट सिस्टम हस्तान्तरण का नियम होता है इसके अन्तर्गत यदि किसी कारणवश कोई छात्र अध्ययन का भार सहन न कर पाए अथवा वह बीमार हो जाय तो ऐसी स्थिति में पाठ्यक्रमों का अध्ययन करने और कम क्रेडिट अर्जित करने का भी नियम बनाया गया है। इस नियम के अन्तर्गत छात्र अगले सेमेस्टर में विगत सेमेस्टर के क्रेडिट पूरे कर सकता है।

सी.बी.सी.एस. सिस्टम के अन्तर्गत छात्रवृत्ति का निरन्तर मूल्यांकन न केवल शिक्षकों द्वारा बल्कि छात्रें द्वारा स्वयं की किए जाने का प्रावधान है। इस सिस्टम में सभी परास्थतक पाठ्यक्रम के कुल 100 क्रेडिट होते हैं जो चार सेमेस्टर के बराबर विभाजित करके प्रति सेमेस्टर 25 कर बनाया गया।

सी.बी.सी.एस. सिस्टम की ग्रेडिंग - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सी. बी. सी. एस सिस्टम के लिए 10 अंकों की ग्रेडिंग प्रणाली की शुरूआत की गई है। जिसका विवरण निम्नवत है-

 

सर्वोत्तम 10 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
A+ (अति उत्कृष्ट ) 9 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
A ( बहुत अच्छा ) 8 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
B+ (अच्छा ) 7 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
B ( औसत से ऊपर) 6 अंक (ग्रेड प्वाइंट )
C (औसत) 5 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
P. ( उत्तीर्ण) 4 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
F (अनुउत्तीर्ण) 0 अंक (ग्रेड प्वाइंट)
AB अनुपस्थित 0 अंक (ग्रेड प्वाइंट)

 

सी.बी.सी.एस. सिस्टम में क्रेडिट गणना के नियमानुसार एक क्रेडिट प्रति सेमेस्टर के एक घण्टे के शिक्षण के बराबर माना गया है। जिसमें व्याख्यान (L) या शिक्षण (T) या व्यावहारिक कार्य या क्षेत्र कार्य (P) प्रति सप्ताह दो घण्टें इसमें केवल (L) व्याख्या घटक या केवल शिक्षण शामिल हैं। इसके अध्ययन में नियमानुसार पाठ्यक्रम में घटक या व्यावहारिक कार्य या क्षेत्र कार्य (P) घटक या दो या तीन सभी घटकों का संयोजन भी किया जा सकता है। प्रत्येक सेमेस्टर में छात्र L + T+ P कुल क्रेडिट अर्थात् सभी क्रेडिट प्वाइंट एक साथ प्राप्त कर सकता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book