|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- सी. बी. सी. एस. सिस्टम क्या है ?
उत्तर-
सी.बी.सी.एस. सिस्टम - राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मूल्यांकन परिषद द्वारा जारी सर्वेक्षण रिर्पोट से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि भारत के 68% विश्वविद्यालयों तथा 90% कालेजों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता या तो मध्यम दर्जे की है या फिर दोषपूर्ण है।इन संस्थाओं से डिग्री प्राप्त लगभग 75% छात्र बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। दुनिया के विकसित देशों में जहाँ शिक्षा पर वहाँ की सकल आय का 10% खर्च किया जाता है वहीं भारत में यह बजट 1- ही है, इन सबको देखते हुए भारत सरकार ने उच्च शिक्षा में सी. बी. सी. एस. सिस्टम लागू किया है जिससे देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को ठीक किया जा सके।
सी.बी.सी.एस. सिस्टम - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उच्च शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के लि Choice Based Credit System (CBCS) सी.बी.सी.एस. सिस्टम लागू किया गया है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का मानना है कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों की कार्य निष्पादन ( Performance) में सुधार आएगा। विदेशों के यह सी. बी. सी. एस सिस्टम पहले से ही लगा है। इस सिस्टम के अन्तर्गत छात्रों के पास निर्धारित पाठ्यक्रमों को चयन करने के विकल्प उपलब्ध होंगे, जिसको मूल, निर्वाचित, मामूली या मृदु कौशल पाठ्यक्रमों के रूप में प्रस्तुत किया गया है और जिसे वह अपनी आवश्यकता एवं इच्छानुसार सीख सकते हैं।
यह प्रक्रिया मूल्यांकन क्रेडिट आधारित प्रणाली अर्थात् सी. बी. सी. एस. सिस्टम पर आधारित है।इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखना होता है ताकि भारत और विकसित देशों की उच्च शिक्षा के विकास के साथ-साथ आधुनिकता विद्यमान रहे। सी.बी.सी.एस सिस्टम का उद्देश्य शिक्षा में उदारीकरण और वैश्वीकरण को साथ बनाए रखने हेतु, पाठ्यक्रम को भी परिभाषित किया गया है। जिसे हम विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली या सी. बी. सी. एस सिस्टम कहते हैं।
|
|||||










