लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2762
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- ग्रेडिंग व्यवस्था प्रणाली से आप क्या समझते हैं ? ग्रेड मानकों का विकास किस प्रकार किया जाता है? ग्रेड मानकों के लाभ तथा सीमाओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर-

ग्रेडिंग व्यवस्था प्रणाली - ग्रेडिंग व्यवस्था प्रणाली के अन्तर्गत ग्रेड मानक विशेष ग्रेड अथवा वर्ग में औसत के रूप में परिभाषित किए जाते हैं। जिस परीक्षण के मानक तैयार किए जाते है वह प्रत्येक ग्रेड अथवा वर्ग के प्रतिनिधि समूह को दिया जाता है। इसके उपरान्त परीक्षण पर प्रत्येक ग्रेड की औसत क्रियाशीलता को अंकित किया जाता है। ग्रेड मानक उस ग्रेड स्तर को दिखलाते हैं जिस पर प्रतिनिधि समूह का कार्य औसत रूप में होता है। ग्रेड मानक को शैक्षिक आयु EA (Educational Age) भी कहते हैं, जैसे मानसिक आयु (Mental Age) MA होती है। सम्प्राप्ति लब्धि (Achievement Quotient or AQ) प्रमाणी त समूह की औसत सम्प्राप्ति पर आधारित है।

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के विद्यालयों में ग्रेड मानक का प्रयोग किया जाता है। शैक्षिक विषयों के पाठ्यक्रमों को ग्रेडों में विभाजित कर दिया जाता है। प्रत्येक विषय में प्रत्येक ग्रेड के लिए मानक सम्प्राप्ति परीक्षण बना लिए गए हैं। वहाँ शिक्षा की व्यवस्था खुली व्यवस्था है। जब कोई विद्यार्थी यह अनुभव करता है कि उसने किसी विषय विशेष में मानकानुसार अपेक्षित योग्यता हासिल कर ली है तो वह उस विषय में ग्रेड के लिए विकसित परीक्षा में बैठ सकता है। यदि वह परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाता है तो उसे अगला ग्रेड दे दिया जाता है। विभिन्न विषयों में इसी प्रकार योग्यता प्रभावित करने के लिए ग्रेड दिए जाते हैं।

ग्रेड मानकों का विकास - ग्रेड मानकों का विकास आयु मानकों के अनुरूप किया जाता है। किसी भी विद्यार्थी की शैक्षिक आयु उसके निष्पादन पर आधारित होती है। यदि किसी विद्यार्थी की आयु 8 वर्ष है और वह 10वीं स्तर के ग्रेड की योग्यता प्रदर्शित करता है तो उसकी शैक्षिक लब्धि (म्फ) निम्नलिखित प्रकार से निर्धारित की जाती है-

 

           EA (Educational Age)
EQ = ------------------------------- X 100

           CA (Cronological Age)

= EA = 10 वर्ष , CA = 8 वर्ष

EQ = (10 / 8 ) x 100  = 125  ग्रेड मानक

इस ग्रेड मानक से स्पष्ट है कि विद्यार्थी का निष्पादन स्तर औसत से ऊँचा है।

ग्रेड मानकों को लाभ - ग्रेड मानकों के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं-

(1) इनका प्रयोग शैक्षिक संस्थाओं में व्यापक रूप में किया जाता है।

(2) ग्रेड मानकों को समझना तथा इनका विश्लेषण करना आसान होता है।

(3) वास्तविक आयु बढ़ने के साथ-साथ शैक्षिक योग्यताओं का भी विकास होता है।

(4) शैक्षिक योग्यता की सही-सही माप के लिए ग्रेड मानक निकालना महत्त्वपूर्ण होता है।

(5) ग्रेड मानकों से उन्मुक्त शैक्षिक व्यवस्था का विकास सम्भव होता है।

ग्रेड मानकों की सीमाएँ - ग्रेड मानकों के अनेकों लाभ के साथ ही कुछ कमियों या सीमाएं भी होती हैं।

(1) ग्रेड मानक की व्यवस्था शिक्षा के निम्न स्तर पर ही उपयोगी है उच्च स्तर पर नहीं।

(2) विभिन्न अलग-अलग विषयों में एक ही विद्यार्थी के ग्रेड मानक तुलनीय नहीं हाते है।

(3) ग्रेड मानकों में यह मान लिया जाता है कि कक्षा के ग्रेड के विद्यार्थियों को समान शैक्षिक अनुभव होते हैं।यह मान्यता निम्न स्तर के लिए सही हो सकती है किन्तु उच्च स्तर की शिक्षा पर लागू नहीं होती।

(4) जिन विषयों में प्रारम्भिक कक्षाओं में प्रगति तेजी से होती है उन्हीं विषयों में उच्च कक्षाओं में यह प्रगति क्रमशः मन्द होती जाती है। ऐसे में ग्रेड मानकों का प्रयोग उपयुक्त नहीं होता है।

(5) ग्रेड मानकों का विश्लेषण स्पष्ट नहीं होता है क्योंकि यह किसी विषय में विद्यार्थी की स्थिति दिखलाता है उसका शैक्षिक स्तर स्पष्ट नहीं करता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book