लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2762
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- एक अच्छे वस्तुनिष्ठ परीक्षण के गुण बताइये।

उत्तर-

एक अच्छे वस्तुनिष्ठ परीक्षण के आवश्यक तत्व / लक्षण (Essentials /Characteristics of a Good Objecttive Type Text) इसमें निम्नलिखित तत्व/लक्षण होते हैं-

(1) वस्तुगत होना (Objectivity) - वस्तुनिष्ठ परीक्षण वस्तुगत होता है। परीक्षण के मूल्यांकन पर परीक्षक की मानसिक स्थिति, रुचि, अभिवृत्ति तथा छात्रों के लेख का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। क्योंकि प्रश्नों के उत्तर- निश्चित तथा छोटे होते हैं। वस्तुनिष्ठ परीक्षण का मूल्यांकन विभिन्न परीक्षकों द्वारा करने पर अंक समान आते हैं।

(2) उपयोगिता (Utility) - अच्छे वस्तुनिष्ठ परीक्षण कई प्रकार से उपयोगी सिद्ध होते हैं, जैसे वस्तुनि ट परीक्षण के परिणामों के आधार पर छात्रों को शैक्षणिक तथा व्यावसायिक निर्देशन दिया जा सकता है। उनके भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।

(3) व्यापकता (Comprehensibility) - अच्छे वस्तुनिष्ठ परीक्षण में पाठ्यक्रम के अन्तर्गत पढ़ाये जाने वाले सभी प्रकरणों को सम्मिलित किया जाता है। इसके द्वारा बच्चों के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम में अर्जित ज्ञान का मापन सम्भव है।

(4) विश्वसनीयता (Reliability) - अच्छे वस्तुनिष्ठ परीक्षण का सबसे मुख्य गुण उसकी विश्वसनीयता है। विश्वसनीयता का अर्थ है एक ही परीक्षण में विभिन्न समय में प्राप्त अंको की समानता।जैसे मान लीजिए हमने एक छात्र को एक वस्तुनिष्ठ परीक्षण दिया, जिसमें उसने 60 अंक प्राप्त किए और फिर एक महीने पश्चात् उसी स्तर का पराक्षण दिया, जिसमें उसने 55 अंक प्राप्त किए। इस दशा में हम कह सकते हैं कि हमारा परीक्षण विश्वसनीय है किन्तु यदि वह दूसरे परीक्षण में 20 या 90 अक प्राप्त करता तो हमारा परीक्षण विश्वसनीय नहीं है।

(5) वैधता (Validity) - जिस प्रकार विश्वसनीयता परीक्षण का एक आवश्यक गुण है, उसो पकार से वैधता भी मुख्य गुण है। वैधता का अर्थ है कि परीक्षण जिस गुण के मापन के लिये बनाया ग है, वह उसी का मापन करे।

(6) व्यावहारिक (Practical) - अच्छे वस्तुनिष्ठ परीक्षण व्यावहारिक होते हैं। परीक्षकों को परीक्षण देने में कोई कठिनाई नहीं होती है। समय व धन की बचत होती है। परीक्षार्थी इस प्रकार के परीक्षणों को पसन्द करते हैं।

(7) मूल्यांकन की सुगमता (Easy to score) - अच्छे वस्तुनिष्ठ परीक्षण का मूल्यांकन बहुत कम समय में हो जाता है क्योंकि उत्तर- निश्चित और छोटे होते है तथा मूल्यांकन के लिए कुँजी (Key) बनी हुई होती है, जिनकी सहायता से मूल्यांकन में अधिक समय नहीं लगता।

(8) विभेदीकरण (Discrimination) - अच्छे वस्तुनिष्ठ परीक्षण द्वारा छात्रों के अन्तरों (Differences) का पता सरलता से लग जाता है। इन परीक्षणों के द्वारा प्रतिभावान व मन्द बुद्धि छात्रों को अलग किया जा सकता है और उनकी शिक्षा का उचित प्रबन्ध किया जा सकता है। इस प्रकार छात्रों का वर्गीकरण करके अलग से उनकी शिक्षा की व्यवस्था की जा सकती है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book