लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2762
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- कक्षा के लिए परीक्षण पूर्व उपलब्धि परीक्षण पूर्व उपलब्धि परीक्षण तैयार करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर-

उपलब्धि परीक्षण तैयार करते समय ध्यान रखने योग्य बातें-

1. उपलब्धि परीक्षण में द्विअर्थी एवं भ्रामक प्रश्नों को स्थान नहीं देना चाहिए।

2. उपलब्धि परीक्षण में प्रश्नों की संख्या पर्याप्त होनी चाहिए तथा प्रश्न प्रशासन में प्रश्नों की संख्या परीक्षा के वास्तविक प्रश्नों से लगभग दुगुनी होनी चाहिए।

3. उपलब्धि परीक्षण में ऐसे प्रश्न बनायें जायें जिनसे छात्रों की ज्ञान की व्यावहारिक क्षमता का मूल्यांकन किया जा सके।

4. उपलब्धि परीक्षण में प्रत्येक प्रश्न स्वतंत्र होना चाहिए। प्रश्न में प्रश्न का उत्तर- देने का प्रयास नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति परीक्षार्थी को दुविधा में डाल सकती है।

5. उपलब्धि परीक्षण में प्रश्नों की भाषा सरल, सुबोध, संक्षिप्त एवं स्पष्ट होनी चाहिए।

6. उपलब्धि परीक्षण में परीक्षा का उचित नामकरण करना चाहिए।

7. उपलब्धि परीक्षण में परीक्षा सम्बन्धी सामान्य निर्देश प्रारम्भ में ही दिये जाने चाहिए।

8. उपलब्धि परीक्षण में परीक्षा सम्बन्धी विशिष्ट उदाहरण समझा दिये जाने चाहिए।.

9. उपलब्धि परीक्षण में परीक्षार्थियों के उत्तर- लिखने के लिए पर्याप्त स्थान दिया जाना चाहिए।

10. उपलब्धि परीक्षण में यह उचित रहेगा यदि एक से प्रश्नों को एक ही पृष्ठ पर रखा जाये।

11. उपलब्धि परीक्षण में प्रश्नों को उचित क्रमांक पर व्यवस्थित किया जाना चाहिए।

12. उपलब्धि परीक्षण में परीक्षा सम्बन्धी विवरण पुस्तिका सावधानीपूर्वक तैयार की जानी चाहिए।13. उपलब्धि परीक्षण में परीक्षा की विश्वसनीयता एवं वैद्यता को बनाये रखने का प्रयास करना चाहिए।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book