बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- भाषा के कार्य कौन-कौन से है?
उत्तर-
भाषा के कार्य भाषा के निम्नवत् कार्य है-
1. पारस्परिक सम्पर्क तथा भावनाओं एवं विचारों की अभिव्यक्ति - मनुष्य एक समाजिक प्राणी है। आधुनिक शिक्षा पद्धति में प्रयोगवाद के वर्चस्व ने सामाजिक व्यवस्था को अत्यधिक महत्व प्रदान किया है।
2. सामाजिक विकास को गति देना - भाषा जब जनसम्पर्क और संचार का समर्थ साधन बन कर कार्य करती है, तो सामाजिक विकास को सही गति व दिशा प्रदान की जा सकती है।
3. वैयक्तिक उपलब्धियों का साधन - समाज में रहकर व्यक्ति तभी संतुष्ट हो सकता है, जब वह व्यक्तिगत रूप से भी अपनी उपलब्धियों से लाभान्वित हो सकें।
4. संस्कृति व सभ्यता की प्रतीक - भाषा की अपनी परम्परा होती है जो किसी समाज की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व नैतिक सभ्यता की धरोहर का संरक्षण करने के साथ-साथ उसमें वांछित आधुनिकता का समावेश कर सकती है।
5. वैज्ञानिकता प्रगति में सहायक - आधुनिक युग लगभग पूरी तरह विज्ञान और वैज्ञानिक चिन्तन पर आधारित है। भ्रमवंश प्रायः ऐसा माना जाता है कि विज्ञान के क्षेत्र में भाषा का अधिक महत्व नहीं है।
6. रोजगार तथा व्यवसाय में सहायक - भाषा व्यक्ति को रोजगार, व्यवसाय या किसी भी अन्य अर्थ सम्बन्धी कार्य करने में सहायक होती है। आजकल चाहे विज्ञान का क्षेत्र हो या कला का, सभी में साक्षात्कारों का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है।
7. राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्धों की स्थापना में सहायक - उक्त समस्त कार्यों के अतिरिक्त भाषा का एक प्रमुख कार्य राष्ट्रीय एवं अतंर्राष्ट्रीय सम्बन्ध और सद्भाव स्थापित करने में सहायक होना भी है। अभी हाल में प्रधानमंत्री ने अमेरिका से जो करार किया है, उसमें भी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका है।
|