लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2760
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- संपर्क भाषा हिन्दी के विविध क्षेत्रों का उल्लेख कीजिए।

अथवा
सम्पर्क भाषा के रूप में किन-किन क्षेत्रों में हिन्दी का प्रयोग किया जा रहा है?

उत्तर-

हिन्दी भारत के विस्तृत भू-भाग पर बोली जाने वाली भाषा है इसलिए इसे संपर्क भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है। सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन के क्षेत्र में यह संपर्क कायम करने का काम करती हैं। वाणिज्य - व्यापार, पर्यटन, धार्मिक-सांस्कृतिक यात्राओं, रेडियों, टेलीविजन, सिनेमा आदि के द्वारा मनोरंजन तथा अन्य प्रकार के कार्यक्रमों में यह व्यापक रूप से प्रचलित वैचारिक आदान-प्रदान की भाषा है।

प्रशासनिक क्षेत्र का संपर्क सरकारी कामकाज के रूप में होता है। अतः इस क्षेत्र में संपर्क भाषा वही होती है जिसे राजभाषा बनाया जाय। भारतीय संघ में हिन्दी को राजभाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसलिए हिन्दी को केन्द्र सरकार के कार्यालयों में कामकाज के क्षेत्र में तो संपर्क भाषा स्वीकार किया ही गया है साथ ही उन राज्यों तथा संघ शासित क्षेत्रों में भी संपर्क भाषा स्वीकार किया गया है जो हिन्दी भाषी है अथवा जिन्होंने हिन्दी को राजभाषा के रूप में अपनाया है। सरकारी कामकाज के अलावा शिक्षा में भी हिन्दी संपर्क भाषा का काम करती है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book