लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2760
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- निबन्ध शिक्षण के प्रमुख सोपान कौन-कौन से हैं?

उत्तर-

निबन्ध शिक्षण के प्रमुख सोपन/चरण निम्नलिखित हैं-

1. प्रस्तावना - निबन्ध शिक्षण का प्रथम सोपान प्रस्तावना से प्रारम्भ होता है। इसमें छात्रों से निबन्ध की विशेषताओं तथा उसके लेखन की कला आदि से सम्बन्धित कुछ प्रश्न करके यह उद्घोषणा की जाती है कि आज अमुक शीर्षक निबन्ध पर हम कक्षा में सविस्तार अध्ययन करेंगे।

2. लेखन परिचय - इस चरण में शिक्षक निबन्ध के विकासात्मक इतिहास का ज्ञान कराते हुए उसके लेखकों का संक्षिप्त परिचय देता है।

3. निबन्ध का उद्देश्य - इसके अन्तर्गत शिक्षक पढ़ाये जाने वाले निबन्ध के उद्देश्यों का वर्णन करता है। बीच-बीच में छात्रों से प्रश्न भी किये जाते हैं।

4. निबन्ध की विशेषताएँ - इस चरण में शिक्षक प्रस्तुत निबन्ध की विषय-वस्तु का विश्लेषण कर उसकी भाषा - गत, विषय गत, शैलीगत तथा विवेचना आधारित निष्कर्ष सम्बन्धी विशेषताओं का वर्णन करता है। इसमें भी छात्रों से शिक्षण सामग्री पर प्रश्न किये जाते हैं।

5. निबन्ध के भागों का विभाजन - इस चरण में शिक्षक छात्रों के सहयोग से प्रस्तुत निबन्ध के तीन भागों (प्रस्तावना, वर्णन तथा उपसंहार) का पता लगाता है तथा तत्सम्बन्धी सूचनाएँ और निर्देश छात्रों को प्रदान करता है।

6. पाठन वाचन - यह चरण छात्रों द्वारा निबन्ध के पाठन हैं।

7. कठिनाई निवारण, शब्दार्थ एवं मुख्य गद्यांशों की व्याख्या - इसमें निबन्ध के मुख्य अंशों को छाँटकर उनसे सम्बन्धित कठिनाइयों का निवारण, शब्दार्थ, कार्य तथा प्रमुख गद्यांशों (अवतरणों) की व्याख्या की जाती है। सहायक सामग्री का भी आवश्यकतानुसार प्रयोग किया जाता है।

8. पुनरावृत्ति प्रश्न व अभ्यास कार्य - इस सोपान में छात्रों से अब तक के शिक्षण पर आधारित प्रश्न किये जाते हैं अथवा उन्हें कोई लिखित अभ्यास कार्य दिया जाता है।

9. सारांश लेखन व स्वतन्त्र लेखन - इस अन्तिम चरण में शिक्षक छात्रों को गृहकार्य के रूप में निबन्ध से सम्बन्धित कुछ प्रश्न के उत्तर- लिखने निबन्ध का सारांश लिखने तथा ऐसे ही विषय पर स्वतन्त्र' रूप से निबन्ध लिखने आदि का गृह कार्य दे सकते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book