बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- काव्य-शिक्षण के विशिष्ट उद्देश्य बताइए।
उत्तर-
काव्य-शिक्षण के विशिष्ट उद्देश्य
1. विद्यार्थियों में सौन्दर्यानुभूति की भावना का विकास करना।
2. विद्यार्थियों में कवि के भावों के विचारों तथा प्रतिपादन शैली का ज्ञान कराना।
3. विद्यार्थियों को काव्य के सही स्वरूप का ज्ञान कराना।
4. विद्यार्थियों में काव्य का भावार्थ ग्रहण करने की क्षमता उत्पन्न करना।
5. विद्यार्थियों का नैतिक तथा चारित्रिक विकास।
काव्य रसानुभूति का विषय है। ज्ञातव्य है कि काव्य-शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को सौन्दर्य- कराना, उनकी सौन्दर्यानुभूति को जागृत करना है। अब प्रश्न उठता है कि काव्य-शिक्षण किस प्रणाली के आधार पर किया जाये।
|