बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- कविता की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर-
कविता की विशेषताएँ
उपरोक्त परिभाषाओं में विद्वानों ने कविता की विशेषताओं का उल्लेख किया, जो मुख्यतः निम्नलिखित हैं-
1. रसात्मक वाक्य ही काव्य होता है जिसमें सौन्दर्य का संकेत होता है।
2. संगीतमय विचार ही कविता है।
3. कविता में विवेक के साथ कल्पना का प्रयोग होता है।
4. आत्मा की कल्पनात्मक अनुभूति काव्य है।
5. कविता की धारा आरम्भ में दुःखी हृदय से निकलती है कविता उसे भावना से ऊँचा उठाकर वहाँ ले जाती है जहाँ आनन्द ही आनन्द है।
6. कविता में रस, ध्वनि, सौन्दर्य, अलंकार, लय आदि का समावेश होता है।
7. कविता में भावना, कल्पना तथा बुद्धि पक्षों का समावेश होता है कवि वहाँ पहुँचता है जहाँ सूर्य भी नहीं पहुँच पाता है।
8. कविता वह साधन है जिसकी सहायता से शेष सृष्टि के साथ रागात्मक सम्बन्ध की रक्षा तथा निर्वाह होता है।
9. कविता जीवन, समाज तथा राष्ट्र का प्रतिबिम्ब होती है। कविता आनन्द की अनुभूति का सशक्त साधन है।
10. सर्वोत्तम शब्दों में, सर्वोत्तम क्रम में भाव अभिव्यक्ति ही कविता है।
11. कविता सत्य और आनन्द के एकीकरण की कला है जबकि सत्य सदैव कटु होता है। कविता -जीवन की समालोचना है।
12. कविता में सत्यम् शिवम् तथा सुन्दरम् का बोध होता है तथा प्राप्ति भी की जा सकती है।
|