बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- हिन्दी की अन्य देशों में विदेशी भाषा के रूप में स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
हिन्दी अन्य देशों में विदेशी भाषा के रूप में- आज यूरोप के कई बड़े देशों जैसे रूस, जर्मनी, फ्रांस, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में हिन्दी एक महत्त्वपूर्ण विदेशी भाषा के रूप में पढ़ाई जा रही है। इस समय अमेरिका के 18 विश्वविद्यालयों में जैसे कैलिफोर्निया, हवाई कर्नेल आदि में हिन्दी पढ़ाई जा रही है। विदेशों में हर साल कोई-न-कोई विश्वविद्यालय हिन्दी शिक्षण का कार्यक्रम शुरू कर देता है। समस्त विश्वविद्यालयों में से अमेरिका और रूस के विश्वविद्यालय हिन्दी शिक्षण पर सबसे अधिक धन व्यय कर रहे हैं। भारत व अन्य देशों के एक-दूसरे के करीब आने से हिन्दी का अध्ययन-अध्यापन भी खूब बढ़ता जा रहा है। हिन्दी की सभी पाठ्य-पुस्तकें भारतीय और विदेशी भाषा वैज्ञानिकों की सहायता से तैयार की गई हैं। अधिकांश विश्वविद्यालयों में हिन्दी के प्रोफेसर भाषा वैज्ञानिक ही हैं और हिन्दी - शिक्षण हिन्दी भाषा वैज्ञानिकों की देख-रेख में होता है। हिन्दी का अध्ययन पत्राचार पाठ्यक्रम के रूप में समस्त विश्व में पर्याप्त लोकप्रिय है।
|