बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- मातृभाषा (हिन्दी) में अन्य विषयों के सह-सम्बन्ध का महत्त्व बताइए।
उत्तर-
हिन्दी में अन्य विषयों के सह-सम्बन्ध का महत्त्व
1. इतिहास की विषय-वस्तु का ज्ञान अधिक ठोस तथा व्यावहारिक रूप में प्रदान किया जा सकता है।
2. इतिहास की सूक्ष्मताओं एवं कठिनाइयों को व्यापक रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
3. छात्रों को ज्ञान समन्वित रूप में सह-सम्बन्ध द्वारा दिया जा सकता है। यह मानसिक प्रवृत्ति के अनुरूप है।
4. सह-सम्बन्ध से पाठ्यक्रम के भार को कम किया जा सकता है।
5. प्रभावशाली शिक्षक अन्य विषयों के प्रति छात्रों की रुचि उत्पन्न कर सकता है।
6. हिन्दी की विषय-वस्तु के शिक्षण के साथ अन्य विषयों को भी सीख लेता है। इससे समय की बचत होती है।
7. हिन्दी शिक्षक प्रस्तुतीकरण एवं स्पष्टीकरण में अन्य विषयों के प्रसंगों की सहायता लेता है। इससे छात्रों की संकीर्णता कम होती है और सहयोग, उदारता तथा सही दृष्टिकोण का विकास होता है।
|