लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2760
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- 'वाक्य' एवं 'शब्द' में क्या अन्तर है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

शब्द एक ऐसी सार्थक ध्वनि है जो एक या अधिक वर्णों के सम्मिलित उच्चारण से उत्पन्न होती है जबकि वाक्य भावों, विचारों तथा अनुभवों को अभिव्यक्त करने हेतु सार्थक ध्वनियों का क्रमबद्ध समूह है। शब्द तथा वाक्य के अन्तर को स्पष्ट रूप से समझने के लिए दोनों को पृथक्-पृथक् समझाया जा सकता है-

शब्द- किसी भी लिपि के कुछ संकेत या चिन्ह होते हैं जिनकी विशिष्ट बनावट के आधार पर उनको पहचाना जाता है, अक्षर कहलाते हैं। अक्षरों के समूह को वर्णमाला तथा वर्णमाला के कुछ अक्षरों ऐसे समूह को जिनका कोई सार्थक अर्थ निकलता हो शब्द कहा जाता है। अर्थात् अक्षरों के सार्थक संयोजन को शब्द कहते हैं। शब्दों के व्यवस्थित स्वरूप को ही वक्ता तथा लेखक अपने भावों की अभिव्यक्ति कर सकता है। अतः शब्द ज्ञान का विस्तृत होना उसके शुद्ध उच्चारण, अनुस्वर, विसर्ग तथा उनको लिखने के शुद्ध रूप का ज्ञान होना नितान्त आवश्यक है।

शब्द किसी भाषा की प्रारम्भिक अवस्था होती है शब्दों के द्वारा वाक्य के भाव को अभिव्यक्त किया जा सकता है-

वाक्य - शब्दों का व्यवस्थित एवं सार्थक समूह वाक्य कहलाता है। शब्द के उपरान्त वाक्य किसी भाषा या साहित्य का महत्त्वपूर्ण अंग है। बिना वाक्य के भाषा का कोई अर्थ नहीं तथा बिना वाक्य के शब्दों का भी कोई अस्तित्त्व नहीं है। पूर्ण अभिव्यक्त का वास्तविक आधार वाक्य ही है। वाक्य की रचना व्याकरण के नियमों के आधार पर की जाती है। अतः लेखक को व्याकरण के नियमों का ज्ञान होना आवश्यक है। व्याकरण सम्मत वाक्य रचना में भावानुकूल यथोचित शब्दों का चयन, शब्दों की पदों के रूप में सही स्थिति तथा विराम चिन्हों का उचित प्रयोग लिखित तथा मौखिक भाषा के लिए आवश्यक होता है। वाक्य किसी साहित्य की प्रारम्भिक अवस्था होती है वाक्यों के द्वारा भाषा साहित्य के भाव को अभिव्यक्त किया जा सकता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book