बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- वाक्य में विराम चिन्हों की आवश्यकता एवं महत्त्व की संक्षिप्त विवेचना कीजिये।
उत्तर-
वाक्य में विराम चिन्हों की आवश्यकता एवं महत्व
विराम चिन्हों की आवश्यकता को निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है-
1. वाक्य की जटिलता, संयुक्त अथवा मिश्रित के अर्थ को सरलतापूर्वक समझ सकते हैं।
2. इन चिन्हों से वाक्य के स्वरूप का बोध होता है कि प्रश्नवाचक, आदर्श सूचक, विस्मय बोधक, सम्बोधन सूचक आदि।
3. विराम चिन्हों का वाक्यों के अर्थ एवं भाव अभिव्यक्ति को स्पष्ट एवं सुगम करने का प्रमुख साधन है।
4. वाक्य के पढ़ने या बोलने में वाणी में उतार और चढ़ाव लाते हैं।
5. विराम चिन्हों के उपयोग से वाक्य का उद्देश्य या आशय भी प्रकट होता है।
6. विराम चिन्हों से भाव अभिव्यक्ति में सहायता मिलती है।
7. वाक्य में अर्थ की स्पष्टता विराम चिन्हों से होती है।
|