लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2760
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- वाक्यों में विराम चिन्हों के प्रयोग पर प्रकाश डालिए।

उत्तर-

वाक्य में विराम चिन्हों का प्रयोग

वाक्य की रचना शब्दों को क्रम में रखने से की जाती है परन्तु वाक्य को भागों में विभाजन और पढ़ने में यथास्थान रुकने के लिए जिन चिन्हों का प्रयोग लेखन में किया जाता है उन्हें विराम चिन्ह कहते हैं।

शिक्षक तथा वक्ता अपने कथन में स्पष्टता और अर्थ बोध की सुगमता के लिए वाक्यांश या वाक्य के अन्त में कुछ क्षण के लिए रुकते हैं। इसके अतिरिक्त कथन में प्रश्न करते समय, आदेश देते समय, सम्बोधन करते समय या विस्मय प्रकट करते समय बोलने के प्रवाह में उतार-चढ़ाव पर बल देना या मोड़ का सहारा लेते हैं परन्तु लेखन में चिन्हों का प्रयोग किया जाता है जिससे लेखक के विचारों एवं भावों को सरलतापूर्वक समझते हुए पढ़ते या सुनते चलते हैं। विराम चिन्ह वाक्य के अर्थ एवं भाव अभिव्यक्ति में सहायक होते हैं तथा प्रमुख साधन भी हैं। वाक्य के स्वरूप का बोध भी इन्हीं चिन्हों से होता है। वाक्य की जटिलता को इन चिन्हों से सरल एवं बोधगम्य बनाते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book