बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- अध्याहार का अर्थ एवं प्रकार बताइए इसका अन्य से प्रयोग उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर-
अध्याहार का अर्थ होता है वाक्य के अर्थ करते समय कुछ ऐसे शब्दों को लाना जिन्हें वाक्य बनाते समय छोड़ दिया गया है क्योंकि उनके बिना भी अर्थ समझ में आ जाता है। जैसे- "राम जा रहा है और श्याम भी " मूल वाक्य है- राम जा रहा है और श्याम भी जा रहा है। अध्याहार से वाक्य का रूप छोटा हो जाता है और अर्थ वही निकलता है।
(1) कर्त्ता का अध्याहार - सुना है पुलिस इन्स्पेक्टर के घर चोरी हो गई।
(2) क्रिया का अध्याहार - लोकोक्तियों में "नौ दो ग्यारह होना " तथा "तिल का पहाड़ होना।"
(3) वाक्य का अध्याहार - प्रश्नोत्तर में "आप कहाँ रहते हैं?" मेरठ (उत्तर)
वाक्य का रूप - मैं मेरठ रहता हूँ।
वह सीधी है जैसे गाय (गाय सीधी होती है।)
|