बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- अन्वय का अर्थ बताइए।
उत्तर-
अन्वय का अर्थ
अन्वय का अर्थ होता है- 'अनुरूप होना', 'समानता होना'। वाक्य में व्याकरण की दृष्टि से एकरूपता को अन्वय कहते हैं। अंग्रेजी भाषा में क्रिया की दृष्टि से लिंग का भेद नहीं होता है जबकि हिन्दी में क्रिया का लिंग भेद होता है, जैसे- He goes and She goes. हिन्दी में वह जाता है तथा वह जाती है। अन्वय लिंग, वचन तथा पुरुष मूल और विकृत रूप की होती है, जैसे-
1. सिपाही घोड़े पर सवार है। (दोनों विकृत रूप),
2. संजीव खाना खा रहा है। (दोनों पुल्लिंग एकवचन हैं),
3. वह अभिनेता है। (दोनों अन्य पुरुष एकवचन हैं),
4. सोनिया गाना गा रही है। (दोनों स्त्रीलिंग एकवचन हैं)
|