लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2760
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- एक अच्छे व दोषपूर्ण प्रश्नों में क्या अन्तर होता है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

अच्छे व दोषपूर्ण प्रश्नों में निम्नलिखित अन्तर पाए जाते हैं-

अच्छे प्रश्न दोषपूर्ण प्रश्न
1. अच्छे प्रश्न में केवल एक ही उत्तर के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। एक से अधिक उत्तर वाले प्रश्नों को दोषपूर्ण प्रश्न माना जाता है।
2. एक अच्छे प्रश्न का उद्देश्य निश्चित होता है। दोषपूर्ण प्रश्न अपूर्ण होते हैं तथा इनका उद्देश्य भी निश्चित नहीं होता।
3. अच्छे प्रश्नों की एक विशेषता यह भी है कि ये क्रमबद्ध होते हैं। दोषपूर्ण प्रश्नों में क्रमबद्धता का अभाव पाया जाता है।
4. अच्छे प्रश्न संक्षिप्त, सीधे उत्तर को प्राप्त करने वाले होते हैं। दोषपूर्ण प्रश्न दीर्घ तथा सीधे उत्तर प्राप्त करने में असफल होते हैं।
5. अच्छे प्रश्नों की भाषा सरल एवं व्याकरणीय दृष्टि से शुद्ध होती है। दोषपूर्ण प्रश्नों की भाषा कठिन अस्पष्ट तथा अशुद्ध भी होती है।
6. एक अच्छे प्रश्न की भाषा में, विराम, अर्द्ध- विराम तथा पूर्ण विराम एवं प्रश्नवाचक चिन्हों का यथोचित प्रयोग किया जाता है। अर्द्धविराम, पूर्ण विराम तथा प्रश्नवाचक चिन्हों का सही ढंग से प्रयोग न होने से वह दोषपूर्ण प्रश्न हो जाता है।
7. यह प्रश्न संक्षिप्त तथा एकाकी उत्तर वाले होते हैं। यह प्रश्न व्यापक व एक से अधिक उत्तरों वाले होते हैं।

 

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book