|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- मूल्यांकन का महत्त्व बताइए।
अथवा
हिन्दी शिक्षण में मूल्यांकन की उपयोगिता बताइए।
उत्तर-
(Importance of Evaluation)
मूल्यांकन के निम्नलिखित महत्त्व हैं-
1. कक्षा में छात्रों के उद्देश्यों की प्राप्ति के अनुसार- स्तरीकरण (Ranking) किया जा सकता है।
2. शिक्षण-आव्यूह (Teaching Strategy) में सुधार तथा विकास किया जाता है तथा अनावश्यक अधिगम स्रोतों को हटाया भी जा सकता है।
3. मूल्यांकन द्वारा यह मालूम किया जाता है कि उद्देश्यों की प्राप्ति कहाँ तक हो सकती है।
4. शिक्षण की विधियों तथा प्रविधियों की उपादेयता और उनकी कमजोरियों को भी ज्ञात किया जाता है।
5. मूल्यांकन प्रक्रिया शिक्षक तथा छात्र दोनों के लिए पुनर्बलन का कार्य करती है।
6. मूल्यांकन प्रक्रिया से यह भी निश्चित किया जाता है कि किन विशिष्ट उद्देश्यों की प्राप्ति नहीं हो सकी है ताकि समुचित उपचारात्मक अनुदेशन (Remedial Instruction) दिया जा सके।
इस प्रक्रिया में मानदण्ड परीक्षा का महत्त्वपूर्ण कार्य होता है, जिससे छात्रों में व्यवहार परिवर्तन की जाँच होती है जिसके आधार पर शिक्षक को अपनी क्रियाओं के सुधार तथा विकास के लिए दिशा मिलती है।
|
|||||










