लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2760
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

अध्याय 14 - हिन्दी शिक्षण मूल्यांकन

प्रश्न- मूल्यांकन का अर्थ स्पष्ट करते हुए मूल्यांकन के महत्व एवं प्रविधियों का उल्लेख कीजिए।

सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
1. मूल्यांकन के अर्थ को स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर-

मूल्यांकन का अर्थ
(Meaning of Evaluation)

मूल्यांकन एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा अधिगम परिस्थितियों तथा सीखने के अनुभवों के लिए प्रयुक्त की जाने वाली सभी विधियों एवं प्रविधियों की उपादेयता की जाँच की जाती है। मूल्यांकन शब्द शिक्षा तथा मनोविज्ञान में विभिन्न अर्थों में प्रयुक्त किया गया है तथा इसको कई प्रकार से परिभाषित भी किया गया है- क्वालेन तथा हन्ना की परिभाषा अधिक सार्थक प्रतीत होती है। उनके अनुसार- - "विद्यालय में हुए छात्रों के व्यवहार परिवर्तन के सम्बन्ध में प्रदत्तों के संकलन तथा उनकी व्याख्या करने की प्रक्रिया को मूल्यांकन कहते हैं। "

'Evaluation is the Process of gathering and interpreting evidence on changes in the behaviour of all student as they progress through school.

मूल्यांकन प्रक्रिया का सम्बन्ध शिक्षण के मापन और अधिगम के उद्देश्यों की प्राप्ति से होता है। परम्परागत प्रणाली में पाठ्य वस्तु तथा छात्रों की निष्पत्तियों को ही महत्त्व दिया जाता है। छात्रों की सफलता तथा असफलता का उत्तरदायित्व शिक्षक का न होकर उन्हीं का माना जाता है। इसीलिए शिक्षण की प्रक्रिया में अधिक विकास एवं परिवर्तन नहीं हो सकता है। मूल्यांकन प्रक्रिया अधिगम उद्देश्यों की प्राप्ति के आधार पर अपने शिक्षण विधियों, प्रविधियों तथा सहायक सामग्री की उपादेयता का मूल्यांकन करती है क्योंकि छात्रों की सफलता और असफलता के लिए अधिगम परिस्थितियाँ ही वास्तव में उत्तरदायी होती हैं परन्तु अभी इस प्रक्रिया का उपयोग शिक्षा में पूरी तरह नहीं हो पा रहा है क्योंकि मूल्यांकन के लिए शिक्षा एवं प्रशिक्षण के उद्देश्य स्पष्ट नहीं हैं तथा शैक्षिक मापन अक्सर कठिन होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book