बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- राष्ट्रभाषा एवं संपर्क भाषा से इसका विभेद बताइये।
उत्तर-
राष्ट्रभाषा एवं संपर्क भाषा में विभेद राजभाषा तथा राष्ट्रभाषा को जहाँ अनेक लोग समान्न समझते हैं, वहीं कुछ लोग दोनों में भेद भी मानते हैं। भेदक प्रान्तीय भाषाओं को ही राजभाषा कहते हैं। कुछ विद्वानों के अनुसार- राष्ट्रभाषा जब अन्य भाषा क्षेत्रों में सार्वजनिक कार्यों के लिए प्रयुक्त होती है अथवा इसका अन्तर प्रान्तीय प्रयोग होता है तो उसे अन्तरभाषा तथा सम्पर्क भाषा भी कहते हैं। राजनीतिक प्रभुसत्ता से सम्पृक्त, प्रादेशिक अखण्डता वाला समाज ही राष्ट्र के नाम से जाना जाता है और इसके दायरे में भावात्मक एकता स्थापित करने वाली भाषा राष्ट्रभाषा के नाम से जानी जाती है। राजभाषा उसे कहते है जो केन्द्रीय और प्रादेशिक सरकारों द्वारा पत्र-व्यवहार राजकार्य और अन्य सरकारी लिखा-पढ़ी के कार्य में लाई जाये। राष्ट्रभाषा की कल्पना इससे भिन्न है। उसका पद और भी बड़ा है। उसी भाषा का गौरव सबसे अधिक हो सकता है और वही राष्ट्रभाषा कहला सकती है। संपर्क भाषा उस भाषा को कहते हैं, जो किसी क्षेत्र, प्रदेश या देश के ऐसे लोगों के बीच आपसी- विचार विनिमय के माध्यम का काम करे।
|