बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न-. पर्यावरण अध्ययन का क्षेत्र बताइए।
उत्तर-
पर्यावरण अध्ययन एक विस्तृत बहुआयामी विषय है। इसका क्षेत्र अत्यन्त व्यापक सामान्यतः इसका अध्ययन एक विषय के रूप में न करके जीव विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के अन्तर्गत आने वाले विषयों के साथ किया जाता है। जीव विज्ञान के साथ भौतिक, रसायन, भूगर्भ विज्ञान, मौसम विज्ञान, भूगोल एवं व्यावहारिक विज्ञान का अध्ययन पर्यावरण अध्ययन का विषय क्षेत्र है। इसके साथ-साथ कुछ मानविकी विषयों जैसे - इतिहास, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र और मनोविज्ञान आदि विषयों का अध्ययन भी पर्यावरण विषय में करना आवश्यक होता है।
पर्यावरण अध्ययन के कार्यक्षेत्र में निम्नलिखित आठ तथ्यों के अध्ययन को सम्मिलित किया जा सकता है-
1. पर्यावरण के प्राकृतिक संसाधन एवं उनसे सम्बन्धित समस्याएँ एवं संरक्षण - वन संसाधन, जल संसाधन, खनिज संसाधन, खाद्य संसाधन, ऊर्जा संसाधन तथा भूमि संसाधन।
2. विश्व के प्रमुख परिस्थितिकी तन्त्र की संरचना तथा कार्यप्रणाली।
3. विश्व की जैव विविधता एवं इसका संरक्षण।
4. पर्यावरण प्रदूषण- कारण, प्रभाव एवं नियन्त्रण - वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, सागरीय प्रदूषण, तापीय प्रदूषण।
5. ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन एवं प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन।
6. मानव - पर्यावरण सम्बन्ध।
7. पर्यावरण सम्बन्धी सामाजिक मुद्दे।
8. पर्यावरण सम्बन्धी कानून एवं नीतियाँ।
|