बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- भारत में पर्यावरण चेतना के सन्दर्भ में चलाये गये प्रमुख आन्दोलनों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-
भारत में पर्यावरण चेतना के सन्दर्भ में चलाये गये प्रमुख आन्दोलनों में निम्नलिखित उल्लेखनीय हैं-
1. चिपको आन्दोलन - गढ़वाल हिमालय के वनों तथा जैव विविधता के संरक्षण के उद्देश्य से सन् 1973 में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा तथा चण्डीप्रसाद भट्ट के नेतृत्व में चिपको आन्दोलन चलाया गया है। इस आन्दोलन में गढ़वाल क्षेत्र की महिलाओं ने सक्रिय रूप से भागीदारी की।
2. एप्पिको आन्दोलन - चिपको आन्दोलन की तरह कर्नाटक राज्य में माण्डुरंग हेगडे के नेतृत्व में एप्पिको आन्दोलन का संचालन किया गया। एप्पिको कन्नड़ भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है - चिपको। इस आन्दोलन का प्रमुख उद्देश्य वन संरक्षण रहा। यह आन्दोलन अगस्त, 1983 में प्रारम्भ हुआ।
3. साइलेन्ट वैली आन्दोलन - केरल राज्य में स्थित साइलेन्ट वैली ऊष्ण कटिबन्धीय वनों तथा जैव विविधता की दृष्टि से भारत का एक सम्पन्न क्षेत्र है। जैव विविधता तथा वनों के संरक्षण के लिये यहाँ के स्थानीय निवासियों द्वारा यहाँ स्थापित की जा रही जल विद्युत परियोजना की स्थापना के विरोध में यह आन्दोलन चलाया गया, जिसके दबाव में सरकार को इस क्षेत्र में परियोजना को रद्द कर साइलेन्ट वैली क्षेत्र को राष्ट्रीय आरक्षित वन क्षेत्र घोषित कर दिया गया।
|