लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा

बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2759
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

 

 

 

 

प्रश्न- पर्यावरण अध्ययन के विषय क्षेत्र की संक्षिप्त विवेचना कीजिए।

उत्तर-

पर्यावरण अध्ययन एक विस्तृत बहुआयामी विषय है। इसका विषय क्षेत्र अत्यन्त व्यापक है पर्यावरण अध्ययन के विषय क्षेत्र में निम्न को सम्मिलित किया जाता है-

1. पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी क्या है, का अध्ययन।

2. पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी के विभिन्न घटकों का अध्ययन। 

3. पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी के घटकों का एक-दूसरे के साथ क्रियात्मक सम्बन्धों का अध्ययन।

4. प्राकृतिक पारिस्थितिक तन्त्रों का अध्ययन।

5. मानव एवं पर्यावरण के पारस्परिक सम्बन्धों का अध्ययन।

6. मानव द्वारा अपनाये गये अनुकूलन तथा रूपान्तरणों का अध्ययन।

7. पर्यावरण घटकों की क्षेत्रीय भिन्नता तथा उनका पारिस्थितिकी पर प्रभाव का अध्ययन।

8. प्रमुख पारिस्थितिक तन्त्रों में जीवन के विकास के स्वरूप, आवास एवं समाज का अध्ययन।

9. मनुष्य की आर्थिक क्रियाओं-कृषि, उद्योग-धन्धे आदि का अध्ययन तथा उनका पर्यावरण पर प्रभाव का अध्ययन।

10. पर्यावरण प्रदूषण के स्वरूप, कारणों एवं प्रभावों का अध्ययन।

11. पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के सम्बन्ध का अध्ययन।

12. क्षेत्रीय पर्यावरणीय समस्याओं का अध्ययन एवं उनके निराकरण के उपायों का अध्ययन।

13. प्राकृतिक आपदाओं- भूकम्प, बाढ़, सूखा, अकाल, ज्वालामुखी, चक्रवातीय तूफान आदि का अध्ययन।

14. प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग का पर्यावरण पर प्रभाव का अध्ययन तथा संसाधन संरक्षण का अध्ययन।

15. पर्यावरण अवकर्षण का विभिन्न क्षेत्रों में स्तर एवं प्रभाव का अध्ययन ।

16. जनसंख्या, नगरीकरण तथा औद्योगीकरण का पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तन्त्र पर प्रभाव का अध्ययन।

17. विकासात्मक गतिविधियों-बाँध बनाने, सड़क बनाने आदि का पर्यावरण पर प्रभाव का अध्ययन।

18. पर्यावरण प्रबन्धन का अध्ययन।

19. संसाधन संरक्षण एवं पर्यावरण प्रदूषण के निवारण में व्यक्ति एवं समाज की भूमिका का अध्ययन।

20. पर्यावरण अवबोध का विकास करना।

21. पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी विधियों (laws) का निर्माण करना, उनकी व्याख्या करना तथा अनुपालना आदि।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book