लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा

बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2759
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न-  पर्यावरण का आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

मनुष्य के चारों ओर एक ऐसा पर्यावरण है, जो मानव की बुद्धि और प्रक्रियाओं के द्वारा उत्पन्न नहीं हुआ है अपितु यह पूर्णरूप से प्राकृतिक परिस्थितियों की देन है। प्राकृति द्वारा बनाये गये इस तरह के पर्यावरण को प्राकृतिक अथवा भौगोलिक पर्यावरण कहते हैं। भौगोलिक पर्यावरण में वे सब परिस्थितियाँ सम्मिलित होती हैं जो प्रकृति मानव को प्रदान करती है। जैसे— पृथ्वी, ऋतुयें,' फल-फूल, वृक्ष, नदी, पर्वत, सागर आदि।

भौगोलिक पर्यावरण से तात्पर्य ऐसी ऐहिक दशाओं से जिनका अस्तित्व मनुष्य के कार्यों से स्वतन्त्र हैं, जो मानव रचित नहीं हैं और बिना मनुष्य के अस्तित्व और कार्यों से प्रभावित हुए स्वतः परिवर्तित होती हैं।

कुछ वैज्ञानिकों ने पर्यावरण ( Environment) शब्द की अपेक्षा habitat शब्द या milieu शब्द का प्रयोग किया है जिसका अभिप्राय भी समस्त पारिस्थितिक अथवा परिवृत्ति से है।

पर्यावरण ( Environment) शब्द फ्रेंच भाषा के Environer शब्द से बना है जिसका अभिप्राय़ समस्त पारिस्थितिकी अथवा परिवृत्ति होता है। इसके अन्तर्गत सभी स्थितियाँ, परिस्थितियाँ, दशायें तथा प्रभाव जो कि जैव अथवा जैवकीय समूह पर प्रभाव डाल रहा है, सम्मिलित हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book