|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- जैव विविधता का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
जैव विविधता शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग वाल्टर जी. रोसेन नामक जीवविज्ञानी ने किया । रोसेन के अनुसार, “पादपों, जन्तुओं तथा सूक्ष्मजीवों की विविधता तथा भिन्नता जैव विविधता कहलाती है।"
संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार - "जीव-जन्तुओं में मिलने वाली भिन्नता, विषमता तथा पारिस्थितिकी जटिलता को जैव विविधता कहा जाता है।"
वस्तुतः जैव विविधता में पौधों तथा जन्तुओं (पादप, जन्तु तथा सूक्ष्मजीवधारी) की विभिन्न प्रजातियाँ सम्मिलित होती हैं, जो किसी पारिस्थितिकी तन्त्र में पारस्परिक क्रियाओं के परिणामस्वरूप निवास करती हैं। जैव विविधता में पौधों तथा जन्तुओं की विभिन्न प्रजातियाँ सम्मिलित होती हैं। संक्षेप में, जैव विविधता जीन्स, प्रजातियों तथा पारिस्थितिकी तथा पारिस्थितिकी तने की समग्रता होती है।
|
|||||










