लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा

बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2759
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 चतुर्थ (A) प्रश्नपत्र - पर्यावरणीय शिक्षा - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- शारीरिक व्यायाम से क्या तात्पर्य है तथा विद्यालय में इसका महत्त्व बताइये?

उत्तर-

शारीरिक व्यायाम - व्यायाम द्वारा शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा प्राप्त होती है तथा शरीर काफी समय तक चुस्ती से कार्य करने के योग्य बन जाता है। इसके अलावा छात्रों की पाचन शक्ति, रक्त संचार, हृदय गति आदि को ठीक रखने के लिये भी व्यायाम आवश्यक है। व्यायाम के पश्चात् छात्र प्रत्येक कार्य को उत्साह से करते हैं, इनके शरीर का गठन सुन्दर व आकर्षक बनता है जिससे व्यक्तित्व में अद्भुत निखार आता है।

व्यायाम का महत्त्व

व्यायाम के महत्त्व को निम्न प्रकार से स्पष्ट किया जा सकता है-

1. स्वास्थ्य रक्षा - व्यायाम का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि इससे शरीर अनेक प्रकार के रोगों से मुक्त रहता है। अतः व्यायाम से छात्रों के स्वास्थ्य की रक्षा होती है।

2. स्मरण शक्ति के तीव्र होने का लाभ - शारीरिक व्यायाम का ध्यान से घनिष्ठ सम्बन्ध होता है क्योंकि जितनी देर व्यायाम किया जाता है, उतनी देर तक ध्यान उन्हीं क्रियाओं पर केन्द्रित रहता है जिसके फलस्वरूप छात्रों की स्मरण शक्ति का विकास होता है।

3. चारित्रिक विकास में महत्त्व - व्यायाम द्वारा छात्रों को चारित्रिक विकास का लाभ मिलता है।

4. सम्पूर्ण शरीर के विकास हेतु - सम्पूर्ण शरीर के विकास के लिये व्यायाम का विशेष महत्त्व होता है। 

5. व्यायाम का एक प्रमुख लाभ यह होता है कि इससे जीवनी शक्ति का विकास होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book