लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- "शैक्षिक दूरदर्शन शिक्षा का सामूहिक माध्यम है। " स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

शैक्षिक दूरदर्शन : शिक्षा का सामूहिक माध्यम
(Educational Television: Mass Media for Education)

सन् 1972 में शिक्षा का गुणात्मक विकास करने की दृष्टि से संचार तकनीकियों (Communication Technologies) को अपनाया गया। संचार माध्यमों के समावेश का उद्देश्य सभी को सामूहिक रूप में शिक्षा उपलब्ध कराना था तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों में तथा जनसंख्या के विभिन्न वर्गों में स्थित शैक्षिक असमानता को कम करना था। शिक्षा की आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिये दूरदर्शन का अधिक से अधिक प्रसार तथा सेटेलाइट (Satellite) का उपयोग करने के लिए विभिन्न योजनाओं का निर्माण किया गया। दूरदर्शन तथा अन्य शिक्षण माध्यमों, जैसे - रेडियो, फिल्म आदि के प्रयोग को प्रोत्साहन मिला। इस योजना के अन्तर्गत अनेक सुविधाओं का विस्तार हुआ तथा रेडियो और दूरदर्शन के सॉफ्टवेयरों के विकास के लिए नवीन संरचनाओं (Infrastructure) का निर्माण किया गया।

शिक्षा में सामूहिक माध्यम के बड़े पैमाने पर प्रयोग के लिऐ दूरदर्शन व रेडियो नेटवर्क को सेटेलाइट तकनीकी (Satellite Technology) उपलब्ध कराई गई। सेटेलाइट को हिन्दी में 'उपग्रह' कहा जाता है जिसकी सहायता से शैक्षिक दूरदर्शन के प्रयोग को उपग्रह अनुदेशनात्मक दूरदर्शन प्रयोग (SITE) के नाम से जाना जाता है।

शैक्षिक दूरदर्शन विद्यार्थियों की शैक्षिक सम्प्राप्ति को उन्नत बनाने में, विज्ञान आदि विषयों में रुचि उत्पन्न करने तथा विकसित करने में, समामन्य ज्ञान का विकास करने में तथा शिक्षकों के शिक्षण स्तर का सुधार करने में एक महत्वपूर्ण व प्रभावशाली माध्यम सिद्ध हुआ है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book