बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्यसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- शैक्षिक दूरदर्शन के लाभ तथा दोष बताइये।
उत्तर-
शैक्षिक दूरदर्शन के लाभ (Advantages of Educational Television) - शैक्षिक दूरदर्शन के लाभ निम्नलिखित हैं-
1. शैक्षिक दूरदर्शन द्वारा घर बैठे नवीन जानकारियाँ प्राप्त होती हैं।
2. यह देश-विदेश के शैक्षणिक क्रियाकलापों से परिचित कराता है।
3. यह सामाजिक सुधार के कार्यों के प्रति छात्रों को उन्मुख करता है।
4. यह प्रौढ़ शिक्षा, सतत् शिक्षा तथा दूरस्थ शिक्षा के कार्यक्रम को गतिशील बनाता है।
5. यह कठिन, जटिल एवं क्लिष्ट तथ्यों को मनोरंजात्मक दृष्टि से प्रस्तुत करता है।
6. यह ज्ञानात्मक, भावात्मक तथा क्रियात्मक ज्ञान प्राप्त करने का अत्यन्त प्रभावकारी माध्यम है।
7. यह सुविधाविहीन एवं वंचित जनसमूह तक सूचनाओं का सम्प्रेषण करता है।
8. यह व्यक्तिगत तथा सामूहिक दोनों प्रकार के शिक्षण में लाभकारी है।
शैक्षिक दूरदर्शन के दोष (Disadvantages of Educational Television) - इसके दोषों को निम्न प्रकार से समझा जा सकता है-
1. शैक्षिक दूरदर्शन सभी छात्रों की रुचि, आवश्यकता, अभिक्षमता के अनुकूलन शिक्षण अनुदेशन का संचालन सुनिश्चित नहीं कर पाता है।
2. शैक्षिक दूरदर्शन में शिक्षक और छात्र के मध्य होने वाली अन्तः क्रिया एवं शंका समाधान करने की कोई व्यवस्था नहीं होती है।
3. शैक्षिक दूरदर्शन द्वारा प्रदत्त शिक्षण अनुदेशन द्वारा बालकों की भाषा सम्बन्धी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।
4. शैक्षिक दूरदर्शन कभी-कभी क्लिष्ट, बोझिल एवं ऊब पैदा करने वाले कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण करता है।
|