लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- कक्षा शिक्षण में इन्टरनेट का क्या महत्त्व है?

उत्तर-

आधुनिक समय में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र का जितना अधिक विकास हुआ है शायद अन्य क्षेत्र में नहीं हुआ होगा। इन्टरनेट ने सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा को आधुनिक एवं तकनीकी स्वरूप प्रदान करने का कार्य किया है। कक्षा शिक्षण में इन्टरनेट की भूमिका सर्वाधिक महत्त्व रखती है।

इन्टरनेट कक्षा शिक्षण में प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष दोनों प्रकार से महत्त्वपूर्ण है। आज शिक्षा एवं ज्ञान का क्षेत्र अत्यन्त व्यापक हो चुका है। शिक्षक को कक्षा शिक्षण में इन्टरनेट के इस्तेमाल की आवश्यकता महसूस होती है। इसके माध्यम से कक्षा शिक्षण में अद्यतन जानकारी को छात्रों के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। आधुनिक युग में इसका उपयोग एवं महत्त्व बहुत अधिक बढ़ गया है। इसका कारण इसकी शुद्धता बहुमुखी उपयोगिता और कम खर्चीला होना है। शिक्षा के क्षेत्र में इन्टरनेट का उपयोग अन्य क्षेत्रों में होने वाले उपयोग से कम महत्त्व नहीं रखता। इसमें विश्व के प्रसिद्ध शिक्षा संस्थानों से सम्बन्धित सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है। इसके द्वारा छात्रों एवं शिक्षकों को किसी शिक्षा संस्थान के पाठ्यक्रम शिक्षण प्रणाली इत्यादि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी मिल सकती है। कक्षा शिक्षण में इन्टरनेट के माध्यम से विश्वस्तरीय अद्यतन जानकारी प्रदान करने में शिक्षक के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। इन्टरनेट ने शिक्षक को अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book