बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्यसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- कक्षागत सामान्य समस्याओं को दूर करने हेतु सुझाव दीजिए।
उत्तर-
कक्षागत व्यावहारिक समस्याओं के समाधान हेतु सुझाव
(Suggestions for the Solution of
Class room Behavioural Problems)
कक्षागत समस्याओं का समाधान किया जाना आवश्यक होता है क्योंकि यदि इन समस्याओं को हल नहीं किया जाता तो शिक्षण तथा अधिगम प्रभावित होता है। कक्षागत समस्याओं के समाधान हेतु निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं-
1. अध्यापक को शिक्षण करते समय छात्रों की व्यक्तिगत भिन्नताओं का ध्यान रखना चाहिए।
2. अधिगम की गति को सामान्य रखना चाहिए।
3. ज्ञानेन्द्रियों सम्बन्धी दोषों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।
4. छात्रों को गृहकार्य देने से बचना चाहिए।
5. छात्रों की विशेष योग्याताओं का विकास किया जाना चाहिए।
6. छात्रों की विध्वंसात्मक प्रवृत्तियों को रचनात्मक बनाने का प्रयास करना चाहिए।
7. छात्रों को भय नहीं दिखाना चाहिए। उन्हें सामान्य व्यवहार द्वारा कक्षा के कार्यों की प्रेरणा दी जानी चाहिए।
8. छात्रों के कक्षा मे न आने के कारणों की जानकारी करके उन कारणों को दूर किया जाना चाहिए।
9. बालकों को क्रोधी होने से बचाना चाहिए। विद्यार्थियों के शिक्षण में ऐसी दशाएँ व गुण विकसित करने चाहिए जिनसे उनमें क्रोध का भाव न आये।
10. बालकों के तुतलाने या हकलाने पर कक्षा को हँसने से रोकना चाहिए। छात्रों के भाषा विकारों का समाधान करने का प्रयास करना चाहिए।
11. छात्रों की स्मृति को बनाए रखने तथा बढ़ाने के लिए सतत् अभ्यास तथा कंठस्थीकरण पर ध्यान देना चाहिए।
12. बालकों को सत्य बोलने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
13. छात्रों को सहयोग एवं प्रशंसा के लिए प्रेरणा देनी चाहिए।
|